विज्ञापन

अनूपपुर में 5 मंजिला इमारत गिरने से 1 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव जारी

अनूपपुर में 5 मंजिला इमारत गिरने से 1 की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव जारी

Anuppur Building Collapse: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड स्थित अग्रवाल लॉज की 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इस भीषण हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. एक व्‍यक्‍त‍ि की मौत की खबरें सामने आ रही हैं. हालांक‍ि अभी मौत की पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है.

अचानक गिरी इमारत, मची अफरा-तफरी

घटना उस समय हुई जब शाम के वक्त बस स्टैंड इलाके में रोज की तरह आवाजाही जारी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत गिरने से पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और कुछ ही पलों में पूरा भवन जमींदोज हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

Anuppur Building Collapse

Anuppur Building Collapse Near Kotma Bus Stand Rescue Operation Underway Photo Credit: NDTV

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीमें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं. फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है. 

खबर अपडेट की जा रही है...

Anuppur Building Collapse Near Kotma Bus Stand Rescue Operation Underway

Anuppur Building Collapse Near Kotma Bus Stand Rescue Operation Underway Photo Credit: NDTV

Anuppur Building Collapse Near Kotma Bus Stand Rescue Operation Underway

Anuppur Building Collapse Near Kotma Bus Stand Rescue Operation Underway Photo Credit: NDTV

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close