विज्ञापन

Baloda Bazar Fire: रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग: इलाके में अफरा-तफरी का माहौल, 15 लाख रुपये का नुकसान

Baloda Bazar Fire: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई. आग करीब तीन घंटे तक लगातार धधकती रही. इस दौरान दुकान में रखे लाखों रुपये के ऑटो पार्ट्स और नकदी पूरी तरह जलकर राख हो गए.

Baloda Bazar Fire: रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग: इलाके में अफरा-तफरी का माहौल, 15 लाख रुपये का नुकसान

Baloda Bazar Fire News: बलौदा बाजार जिले सोमवार की सुबह बड़ी आगजनी की घटना सामने आई. यहां रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई और अंदर रखा सामान धू-धू कर जलने लगा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह घटना बलौदा बाजार के कटगी क्षेत्र की है. 

रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग, 15 लाख रुपये का नुकसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग करीब तीन घंटे तक लगातार धधकती रही. इस दौरान दुकान में रखे लाखों रुपये के ऑटो पार्ट्स पूरी तरह जलकर राख हो गए. वहीं दुकान के दूसरे कमरे में रखी नगदी रकम भी आग की चपेट में आकर जल गई. प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, इस आगजनी की घटना में करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे. हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए इसे काबू करना आसान नहीं था. ऐसे में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल थाना पुलिस और पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई. फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग फैली इसकी आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: बीजेपी स्थापना दिवस आज: MP में 14 जिलों में BJP पार्टी कार्यालय भवनों का भूमि-पूजन, CM सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

ये भी पढ़ें: Success Story: गाड़ी के बजाय साइकिल से पहुंचते हैं ऑफिस, सादगी है इनकी पहचान... जानिए सागर के SP दिनेश कौशल की कहानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close