विज्ञापन

एमपी में खेत पर काम कर रहे परिवार पर गिरी बिजली, किसान की मौके पर मौत, दो बच्चों समेत 4 घायल

Farmer died by Lightning: मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ है. खेत में थ्रेसर का काम कर रहे एक ही परिवार के लोगों पर अचानक बिजली गिर गई.

एमपी में खेत पर काम कर रहे परिवार पर गिरी बिजली, किसान की मौके पर मौत, दो बच्चों समेत 4 घायल

Lightning in Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में थ्रेसर का काम कर रहे एक ही परिवार के लोगों पर अचानक बिजली गिर गई. इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, केसली तहसील क्षेत्र के भुसौरा गांव के रहने वाले भीकम कुर्मी (35) अपने परिवार के साथ खेत में थ्रेसर कर रहे थे. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई. हादसे में भीकम कुर्मी की मौके पर ही मौत हो गई.

भांजा, बेटी समेत 4 घायल

घटना में मृतक का पुत्र सौरभ कुर्मी (12), भांजा रोहणी कुर्मी (16), चचेरा भाई गोविंद कुर्मी एवं चाचा रामरतन कुर्मी घायल हो गए. वहीं, राजकुमारी कुर्मी इस हादसे में सुरक्षित रहीं. घटना के बाद परिजन घायलों और मृतक को तत्काल सागर ले गए, जहां डॉक्टरों ने भीकम कुर्मी को मृत घोषित कर दिया. घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी ली जा रही है.

ये भी पढ़ें- लाल निशान मिटाने वालों पर सख्ती: भोपाल में 383 अवैध निर्माण ध्वस्त करने की तैयारी, एक्शन मोड में प्रशासन

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close