विज्ञापन

आइसक्रीम बेचने वाले MP के शाहिद खान की टीम इंडिया में एंट्री, T20 मुकाबले में श्रीलंका में दिखाएंगे अपना कमाल

Divyang Cricketer Shahid Khan: भगवान भी उसी की मदद करते हैं, जो अभावों और कमजोरी की परवाह किए बिना संघर्ष को चुनते हैं. ऐसे ही संघर्ष की भट्टी में तपकर हीरा बने बुंदेलखंड के शाहिद खान का चयन इंडियन पैरा क्रिकेट टीम में हुआ है. छतरपुर जिले के निवासी शाहिद एक दिव्यांग हैं और अब अपनी क्रिकेटिंग की काबिलियत से क्रिकेट की दुनिया को अब अपना जौहर दिखाएंगे.

आइसक्रीम बेचने वाले MP के शाहिद खान की टीम इंडिया में एंट्री,  T20 मुकाबले में श्रीलंका में दिखाएंगे अपना कमाल
CHHATARPUR DIVYANG CRICKETER SHAHID KHAN SELECTED IN INDIAN PARA CRICKET TEAM

Indian Para Cricket Team: महिला क्रिकेट में बुंदेलखंड की क्रांति गौड़ के बाद अब बुंदेलखंड के शाहिद खान के इंडियन क्रिकट टीम में चयन ने पूरे बुंदेलखंड के लोगों को खुशियों से भर दिया है. गांव-गांव में आइसक्रीम बेचने वाले छतरपुर जिले का युवा क्रिकेटर शाहिद खान का जीवन काफी संघर्ष में बीता, लेकिन इंडियन पैरा क्रिकेट टीम में चयन ने साबित कर दिया कि मेहनतकश की मेहनत कभी जाया नहीं जाती है.

भगवान भी उसी की मदद करते हैं, जो अभावों और कमजोरी की परवाह किए बिना संघर्ष को चुनते हैं. ऐसे ही संघर्ष की भट्टी में तपकर हीरा बने बुंदेलखंड के शाहिद खान का चयन इंडियन पैरा क्रिकेट टीम में हुआ है. छतरपुर जिले के निवासी शाहिद एक दिव्यांग हैं और अब अपनी क्रिकेटिंग की काबिलियत से क्रिकेट की दुनिया को अब अपना जौहर दिखाएंगे.

ये भी पढ़ें-VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो

गांव में घूम-घूमकर ठेले पर आइसक्रीम बेचा करता थे शाहिद खान

गौरतलब है छतरपुर जिले का छोटे से गांव के रहने वाले मजदूर के बेटे शाहिद खान एक दिव्यांग है. शाहिद को बचपन से क्रिकेट से लगाव था. शाहिद अपना पैशन फॉलो करने के साथ मजदूर पिता की मदद के लिए ठेले पर आइसक्रीम भी बेचते हैं, लेकिन गांव-गांव आइसक्रीम बेचने वाले शाहिद खान इंडियन पैरा क्रिकेट टीम में चयन के बाद श्रीलंका की धरती पर अपने बल्ले से जलवा दिखाएंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिव्यांग शाहिद ने मेहनत के दम पर बनाई इंडियन टीम में जगह

क्रिकेट के प्रति अपने जुनून और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाने वाले दिव्यांग शाहिद खान की चर्चा आज पूरे मध्य प्रदेश में है. शाहीद खान आगामी 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट खेलने के लिए श्रीलंका जाएंगे. इस पैरा क्रिकेट टूर्नामेंट में इंडिया के साथ श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें भी खेलेगी. यह सीरीज 4 अप्रैल से श्रीलंका के कोलंबो में 7 अप्रैल तक खेली जाएगी. 

ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL

दिव्यांग क्रिकेटर शाहिद की कहानी एक ऐसे खिलाड़ी की है, जिसने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाई है. इंडिया टीम में चयन के बाद शहीद खान ने युवाओं को संदेश दिया है कि अगर हौसले बुंलद हो तो दिव्यांगता मायने नहीं रखती है, पावर शरीर में नहीं, इरादों में होती है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: जलगांव से आई डीजल जमाखोरी की LIVE तस्वीर, 500 लीटर पानी की टंकी में तेल भरते कैमरे में कैद हुआ कर्मचारी

राजनगर MLA बोले, जो भी जरूरत होगी शाहिद की मदद करेंगे

शाहिद कहते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में उनके चयन की खबर से उनका गांव खुश हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गांव के लड़के पर्दापण पर प्रतिक्रिया करते हुए राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि, गांव का नाम रोशन करने वाले शाहिद को जो भी जरूरत होगी, हम उसकी मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि, हम शाहिद के माता-पिता के साथ उसके सफल होने की कामना करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सागर टीम के कप्तान शाहिद खान एक हाथ से करते हैं बल्लेबाजी

उल्लेखनीय है शाहिद वर्तमान में सागर टीम के कप्तान हैं और शाहिद के नेतृत्व में उनकी टीम कोई मैच नहीं हारी है. ऑलराउंडर शाहिद खान बिहार के पटना सहित एमपी के हर जिले में अपना जलवा दिखा चुके हैं. एक हाथ से बल्लेबाजी करने वाले शाहिद कई राज्यों मे ंअपनी टीम का नेतृत्व कर चुके हैं. हाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किए गए 100 घंटे लगातार क्रिकेट के आयोजन में भी शाहिद ने शानदार प्रदर्शन किया था.

ये भी पढ़ें-Maoism In Life Support: बस्तर में वेंटीलेटर पर माओवाद, साल भर में सिमटा 4 दशकों का उग्रवाद, दावा- दंतेवाड़ा में एक भी माओवादी नहीं बचा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close