विज्ञापन

Man Vs Wild: झोपड़ी से खींचकर युवक को जंगल ले गया बाघ, अगले दिन मिली लाश, पेशे से रसोइया था मृतक

Tiger Killed Human: वन अधिकारी ने बताया कि इलाके में बाघ के हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि पेशे से रसोइया मृतक कमल ठाकुर हर शनिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 125 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव बारी देवी आता था.

Man Vs Wild: झोपड़ी से खींचकर युवक को जंगल ले गया बाघ, अगले दिन मिली लाश, पेशे से रसोइया था मृतक
NEAR VILLAGE OF SATPURA TIGER RESERVE A TIGER DRAGGED MEN INTO JUNGLE
नर्मदापुरम (मप्र):

Tiger Attack: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बीते शुक्रवार देर रात सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के निकट अपनी झोपड़ी में सो रहे एक व्यक्ति को बाघ खींचकर ले गया. बाघ के हमले के शिकार हुए युवक की मृत शरीर दूसरे दिन जंगल में क्षत-विक्षत मिला. पेशे से रसोइया का काम करने वाला मृतक घटना वाले दिन पचमढ़ी से लौटा था.

बांखेड़ी वन परिक्षेत्र के प्रभारी उप मंडल वन अधिकारी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि पहले भी इलाके में बाघ के पंजों के निशान मिले थे, जिससे लोगों पर बाघ के हमले की आशंका थी. घटना के बाद बाघों के हमले की संभावना को देखते हुए क्षेत्र में मुनादी कर सतर्क कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-उठनी थी बेटी की डोली, बाप को उठानी पड़ी अर्थी, लव जिहाद की शिकार हुई एक और बेटी, फरवरी में शेड्यूल थी शादी

झोपड़ी में सो रहे युवक को घसीटते हुए जंगल में ले गया बाघ

मामला पिपरिया क्षेत्र का है, जहां बीते शुक्रवार की रात अचानक बाघ झोपड़ी में घुस आया और वहां सो रहे युवक को घसीटते हुए पास के जंगल में ले गया. बताया जाता है कि दूसरे दिन यानी शनिवार को मृतक का शव बरामद जंगल से बरामद किया गया. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की पहचान कमल ठाकुर के रूप में हुई है. 

मृतक घटना वाले दिन ही पचमढ़ी से अपने गांव में लौटा था

रिपोर्ट के मुताबिक घटना बांटेगी वन परिक्षेत्र के जिरिया उर्फ दाम मोहल्ला से सटे जंगल क्षेत्र में हुई है. पचमढ़ी के एक मेस में रसोइया का काम करने वाले युवक सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के निकट स्थित अपने घर में घटना वाले दिन आया हुआ था और देर रात वह बाघ के हमले का शिकार हो गया.

ये भी पढ़ें-Video: बाइक पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का हैरतअंगेज स्टंट, उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखिए वायरल वीडियो

वन अधिकारी ने बताया कि इलाके में बाघ के हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि पेशे से रसोइया मृतक कमल ठाकुर हर शनिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 125 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव बारी देवी आता था.

बाघ के हमले की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में कराई गई मुनादी

वन अधिकारी के मुताबिक राज्य सरकार जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर 8 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करती है और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि बाघ के आसपास ही होने की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया गया है.

ये भी पढ़ें-Success Story: बिना कोचिंग अकेले दम पर IPS बनीं सिमाला प्रसाद ने Real और Reel दोनों किरदारों में दिखाया अपना दमखम!

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close