Madhya Pradesh-Chhattisgarh Hindi News Live Updates: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने 8 फरवरी को शहडोल का दौरा किया. उन्होंने जयसिंहनगर के गंधिया गांव में स्थित पवित्र सीतामढ़ी धाम पहुंचकर माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री 767 करोड़ रुपये की लागत वाले 142 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर शहडोल को विकास की नई सौगात दी.
वही मुख्यमंत्री ने धनपुरी में नगरपालिका द्वारा करोड़ो की लागत से निर्मित धनपुरी वाटर पार्क का उद्घाटन किया और SECL द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि के 15 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए. इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. उन्होंने रविवार को LWE पर उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक ली. इस दौरान छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा के नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति पर चर्चा की.
यहां पढ़िए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की शनिवार, 7 फरवरी 2026 की ताजा खबरें...
MP-Chhattisgarh Live News: सीएम यादव ने शबरी माता की मूर्ति का किया अनावरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम गंधिया में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब माता शबरी के भक्ति के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने समारोह में 767 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
MP-Chhattisgarh Live News: पूर्व प्रदेश कांग्रेस सरकार ने माओवादियों को प्रश्रय दिया- अमित शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में ऑर्गनाइजर के कॉनक्लेव में कहा कि ‘मैं भूपेश बघेल के समय भी केंद्रीय गृह मंत्री रहा था. मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह कह सकता हूं कि बघेल जी की सरकार ने माओवादी आतंक को प्रश्रय दिया था. मैं समझ नहीं पाता हूं कि कैसे कोई शासन किसी हथियारबंद समूह को प्रश्रय दे सकती है.’
MP-Chhattisgarh Live News: लूट और अपहरण के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
एमपी के सागर में गोपालगंज थाना पुलिस ने लूट और अपहरण की सनसनीखेज वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसबीआई कियोस्क बैंक के पास से मोटरसाइकिल लेकर एक शख्स खड़ा था. इसी दौरान आरोपी धीरज कोरी (34), अमन अहिरवार (22), विवेक जैन (23) एवं एक विधि विरुद्ध बालक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो से मौके पर पहुंचे और लूट और अपहरण की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला.
Durg Crime News: पिछले कुछ महीनों से दुर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. जांच में सामने आया कि चोर बाहर से आकर वारदात को अंजाम देते हैं. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो दिन में रायपुर में इडली-डोसा बेचते थे.एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...
Ujjain News: अभिनेत्रियों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, रागिनी MMS 3’ और ‘लॉक अप’ की सफलता के लिए की प्रार्थना
Ujjain Mahakaleshwar Mandir: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार ख्यात हस्तियां आ रही हैं. रविवार को फिल्म ओर टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर भी अपनी टीम के साथ बाबा महाकाल के दर पर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने टीवी एक्ट्रेस दीप शिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव के साथ महाकाल के दर्शन किए. साथ ही गर्भगृह की देहरी से पूजा कर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही ‘रागिनी MMS 3’ और ‘लॉक अप’ की सफलता की प्रार्थना की. इससे पहले दिन में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भी बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था.
Amit Shah: हमारी विचारधारा का व्यक्ति अच्छा काम करता है, बोले अमित शाह
Amit Shah In Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में शिफ्टिंग द लेंस कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने संघ और भाजपा की विचारधारा की जमकर तारीफ की. शाह ने मंच से कहा, हमारी विचारधारा से निकला हुआ व्यक्ति जब कोई काम करता है, तो वह अच्छा होता है. उन्होंने कहा कि जो लोग केवल एडमिनिस्ट्रेटिव तरीके से काम करते हैं, वहां आंध्र और तेलंगाना जैसी कटुता आ जाती है. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर
साप्ताहिक पत्र 'ऑर्गेनाइजर' के ‘भारत प्रकाशन’ द्वारा प्रकाशित ‘छत्तीसगढ़ @ 25 : शिफ्टिंग द लेंस’ पुस्तक पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव से लाइव… https://t.co/3M57w7kycb
— Amit Shah (@AmitShah) February 8, 2026
Bandhavgarh Tiger Reserve: ऊंची छलांग और दो शावकों ने किया शिकार, देखें वीडियो
Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बार फिर रोमांच से भर देने वाला दृश्य सामने आया है. ताला मार्ग पर कोलुआवाह के पास सड़क किनारे घास के मैदान में दो शावकों का चीतल का शिकार करने का नजारा देखने को मिला. इस पूरी घटना को वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि शावक पहले घास में छिपकर शिकार की ताक में बैठे थे. जैसे ही चीतल उनके करीब पहुंचा, शावकों ने अचानक तेज रफ्तार में हमला किया और छलांग लगाकर चीतल का शिकार कर लिया. सड़क के बेहद करीब हुए इस शिकार का नजारा देखकर मौके पर मौजूद राहगीर रोमांचित हो उठे.
Surajpur Crime News: एनीकेट में नहाने गए दो दोस्त डूबे
-
choose your destination
-
न्यूज़ अपडेट्स
-
फीचर्ड
-
अन्य लिंक्स
-
Follow Us On














