विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2026

Video: विदिशा मेडिकल कॉलेज में परिजन से बदसलूकी, युवक ने महिला गार्ड को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल 

आरोप है कि महिला गार्ड ने मरीज के साथ आए परिजनों को चप्पल मारने की धमकी दी, जिससे परिजन भड़क गए और युवक ने महिला गार्ड को थप्पड़ मार दिया. परिजनों ने ही मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया है.

Video: विदिशा मेडिकल कॉलेज में परिजन से बदसलूकी, युवक ने महिला गार्ड को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल 

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज से 6 फरवरी 2026 की देर रात विवाद हो गया. मरीज के परिजनों और सुरक्षा गार्ड के बीच हुई तनातनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. 

जानकारी के अनुसार, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में एक महिला को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वार्ड के बाहर बैठने को लेकर परिजनों और ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि महिला गार्ड ने मरीज के साथ आए परिजनों को चप्पल मारने की धमकी दी, जिससे परिजन भड़क गए और युवक ने महिला गार्ड को थप्पड़ मार दिया. विवाद के दौरान परिजनों ने ही मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.  

VIDEO: रास्ते से सीधे शिवराज के घर पहुंचे दिव्यांग, फिर हो गया कमाल, दिल छू लेगा 'मामा' का यह वायरल वीडियो

शांत कराया गया विवाद 

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और मामला शांत कराया.  जिसके बाद स्थिति को शांत कराया. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों से व्यवहार पर सवाल उठ रह हैं. मेडिकल कॉलेज प्रशासन मामले की आंतरिक जांच की बात कह रहा है. मामले को लेकर अब तक कोई पक्ष पुलिस के पास शिकायत करने नहीं पहुंचा है. अगर, किसी की ओर से शिकायत दी जाती है तो पुलिस जांच शुरू करेगी.

MP-Chhattisgarh Live News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंची, कुछ देर में करेंगी संबोधित, आज की बड़ी खबरें

रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, देखते-देखते 3 की मौत, हादसे की वजह क्या? देखें तस्वीरें   

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com