विज्ञापन

Scam: पोस्ट ऑफिस में 35 लाख का घोटाला; लाड़ली लक्ष्मी व FD का पैसा गबन, पोस्ट मास्टर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Post Office Scam: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 35 लाख रुपए की हेराफेरी उजागर हुई है, लेकिन जांच एजेंसियों को आशंका है कि वास्तविक राशि इससे भी अधिक हो सकती है. पोस्ट ऑफिस के बैंकिंग रिकॉर्ड, लेन‑देन दस्तावेजों, और खाताधारकों की शिकायतों के आधार पर आगे की जांच जारी है.

Scam: पोस्ट ऑफिस में 35 लाख का घोटाला; लाड़ली लक्ष्मी व FD का पैसा गबन, पोस्ट मास्टर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
Scam: पोस्ट ऑफिस में 35 लाख का घोटाला; लाड़ली लक्ष्मी व FD का पैसा गबन, पोस्ट मास्टर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Dhar News: मुख्य डाकघर धार (Head Post Office Dhar) से एक बड़ा वित्तीय घोटाला (Scam) सामने आया है, जिसने आम लोगों के भरोसे को गहरा धक्का दिया है. शिकायत के आधार पर सामने आया है कि पोस्ट मास्टर कुणाल मकवाना ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर करीब 35 लाख रुपए का गबन किया. इस रकम में लाड़ली लक्ष्मी योजना की 6 लाख 19 हजार रुपए की राशि तथा पोस्ट ऑफिस ग्राहकों की लगभग 23 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) शामिल बताई जा रही है.

Post Office Scam Dhar: मुख्य आरोपी

Post Office Scam Dhar: मुख्य आरोपी

कई योजनाओं की राशि को निजी उपयोग में लगाने का आरोप

मामले की प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हुआ है कि लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC), फिक्स्ड डिपॉजिट, और लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पोस्ट ऑफिस में जमा करवाई थी. इन सभी खातों में जमा धनराशि सुरक्षित भविष्य और सरकारी भरोसे के नाम पर की गई थी. इसी दौरान आरोपियों ने खातों में हेराफेरी करते हुए रकम निकालकर निजी उपयोग में लगा दी. शिकायत में यह आरोप सामने आया है कि इस पूरे घोटाले को पोस्ट मास्टर कुणाल मकवाना ने डिप्टी पोस्ट मास्टर पाल सिंह और डाक सहायक निर्मल सिंह परमार के साथ मिलकर अंजाम दिया.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो सहयोगी फरार

शिकायत प्राप्त होने के बाद नौगांव थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी कुणाल मकवाना को होशंगाबाद (नर्मदापुरम) से गिरफ्तार कर लिया. आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. दूसरी ओर, इस प्रकरण में शामिल बताए जा रहे दो अन्य आरोपी अभी तक फरार हैं. उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

गबन की राशि और बढ़ने की आशंका

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 35 लाख रुपए की हेराफेरी उजागर हुई है, लेकिन जांच एजेंसियों को आशंका है कि वास्तविक राशि इससे भी अधिक हो सकती है. पोस्ट ऑफिस के बैंकिंग रिकॉर्ड, लेन‑देन दस्तावेजों, और खाताधारकों की शिकायतों के आधार पर आगे की जांच जारी है.

पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी निकला मुख्य आरोपी

इस मामले ने और अधिक चौंकाया है क्योंकि मुख्य आरोपी कुणाल मकवाना राष्ट्रीय स्तर का पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुका है. उन्होंने 1996, 1998 और 1999 की ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप सहित कई राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते थे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था. खेल कोटे से सरकारी नौकरी मिलने के बाद उन पर जनता के हित और भरोसे की जिम्मेदारी थी, लेकिन आरोपों के अनुसार उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर लोगों की गाढ़ी कमाई से खिलवाड़ किया. अब यह आरोप उनके करियर और प्रतिष्ठा, दोनों पर भारी पड़ता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें : Money Doubling Scam: पैसा दोगुना करने का लालच; 1450 करोड़ रुपये जुटाए, ED ने इनके खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए

यह भी पढ़ें : Holi Special Train 2026: होली पर यात्रियों को राहत; 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; MP-CG के यात्रियों को भी फायदा

यह भी पढ़ें : Viral Video: धार में गढ़ कालिका माता मंदिर के सामने बारात में अश्लील डांस का आरोप; श्रद्धालुओं में नाराजगी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close