विज्ञापन

Satna News: राह चलते युवक का अपहरण कर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा गया, दो युवतियां भी थीं शामिल

Satna Crime News: सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को अपराध दर्ज कर गंभीर अपराध माना और जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और खोजबीन शुरू की.

Satna News: राह चलते युवक का अपहरण कर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा गया, दो युवतियां भी थीं शामिल
Satna News: राह चलते युवक का अपहरण कर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा गया, दो युवतियां भी थीं शामिल

Satna Crime News: सतना शहर (Satna Crime News) में अकेले पैदल जा रहे युवक के अपहरण (Kidnapping) और लूट (Loot) की वारदात को सिटी कोतवाली पुलिस (Satna Police) ने बेहद गंभीरता से लेते हुए दो युवतियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल ऑटो, लूटा गया मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की. न्यायालय में पेश किए जाने के बाद सभी को केन्द्रीय जेल सतना (Central Jail Satna) भेज दिया गया.

रात 10 बजे रास्ते में रोका, मुंह दबाकर ऑटो में बैठाया

घटना बीती रात की है जब पीड़ित प्रफुल्ल श्रीवास्तव रेलवे स्टेशन रोड की ओर पैदल जा रहा था. इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक के पास लगभग 10 बजे राज अचानक एक ऑटो उसके करीब आकर रुका. ऑटो से पियूष कुशवाहा, उसके एक पुरुष साथी तथा दो महिलाओं के उतरते ही पीड़ित को घेर लिया गया. आरोप है कि चारों ने युवक का मुंह दबाकर जबरन ऑटो में बैठाया और उसे शहर के महदेवा पेट्रोल पंप तक ले गए.

मोबाइल छीनकर पिन पूछवाया, पेट्रोल पंप पर कराए ऑनलाइन ट्रांसफर

पेट्रोल पंप पहुंचने पर आरोपियों ने युवक का मोबाइल फोन छीन लिया और दबाव बनाकर उसका पिन कोड पूछा. इसके बाद मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कराए. यही नहीं, आरोपियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से भी अपने मोबाइल में पैसे ट्रांसफर करवा लिए. घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.

तकनीकी साक्ष्य से पकड़ में आए आरोपी

सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को अपराध दर्ज कर गंभीर अपराध माना और जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और खोजबीन शुरू की. पुलिस टीम ने अंततः चारों आरोपियों पियूष कुशवाहा, अंकित द्विवेदी, दिपाली बागरी और दिशा वर्मन को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आगे की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने संगठित तरीके से अपराध को अंजाम दिया था. पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे इसी तरह की अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Money Doubling Scam: पैसा दोगुना करने का लालच; 1450 करोड़ रुपये जुटाए, ED ने इनके खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

यह भी पढ़ें : Viral Wedding Invitation: इंदौर में कांग्रेस नेता के नाम से शादी का फर्जी निमंत्रण पत्र वायरल; अब हुई ये अपील

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए

यह भी पढ़ें : Holi Special Train 2026: होली पर यात्रियों को राहत; 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; MP-CG के यात्रियों को भी फायदा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close