विज्ञापन

उठनी थी बेटी की डोली, बाप को उठानी पड़ी अर्थी, लव जिहाद की शिकार हुई एक और बेटी, फरवरी में शेड्यूल थी शादी

Love Jihad Suicide: फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लगाने वाली युवती का कसूर इतना था कि युवती जावेद अंसारी उर्फ शालू अंसारी पिता कताहूर अंसारी को पहली मुलाकात में दिल हार बैठी थी, लेकिन युवक की मंशा ठीक नहीं थी, उसने मृतका के साथ निजी पलों का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता आ रहा था. 

उठनी थी बेटी की डोली, बाप को उठानी पड़ी अर्थी, लव जिहाद की शिकार हुई एक और बेटी, फरवरी में शेड्यूल थी शादी
LOVE JIHAD VICTIM GIRL COMMITTED SUICIDE

Victim Of Love Jihad Committed Suicide: मऊगंज जिले में लव जिहाद की शिकार हुई एक और युवती ने सुसाइड कर लिया. मृतका की इसी फरवरी में शादी होनी थी, लेकिन शादी से ठीक पहले युवती फांसी के फंदे पर झूल गई, जिससे डोली में बेटी को विदा करने का सपना संजोए उसके पिता को उसे अर्थी पर विदा करना पड़ गया.  

मामला नईगढ़ी थाना क्षेत्र का है. वार्ड क्रमांक 13 में  रहने वाली मृतका लव जिहाद की शिकार होकर अपनी जान दे दी. फांसी के फंदे पर झूलकर जान देने वाली मृतका को आरोपी स्कूल और कोचिंग सेंटर बेहद परेशान करता था. आरोपी मृतका को आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था, जिसके डर से पीड़िता ने अपनी जान दे दी.

ये भी पढ़ें-Video: बाइक पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का हैरतअंगेज स्टंट, उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखिए वायरल वीडियो

क्या था पूरा मामला?

फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लगाने वाली युवती का कसूर इतना था कि युवती जावेद अंसारी उर्फ शालू अंसारी पिता कताहूर अंसारी को पहली मुलाकात में दिल हार बैठी थी, लेकिन युवक की मंशा ठीक नहीं थी, उसने मृतका के साथ निजी पलों का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता आ रहा था. 

Latest and Breaking News on NDTV

स्कूल से लेकर ट्यूशन तक पीछा करता था

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी रोजाना स्कूल से लेकर ट्यूशन सेंटर तक मृतका का पीछा करता था, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थी. इस बीच पीड़िता की शादी तय हो गई थी और आपत्तिजनक वीडियो को लेकर आरोपी की ओर से मिल रही धमकी ने उसका जीना मुहाल कर रखा था.

ये भी पढ़ें-Viral Video: मासूम ने खाने को कुछ मांगा तो धोने पड़ गए बर्तन, आपने देखा आंगनबाड़ी केन्द्र का वायरल वीडियो?

आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर मृतका ने लोक-लज्जा में अपनी इहलीला को समाप्त करने का मन बना लिया, क्योंकि आरोपी ने सहेली को भेजे एक धमकी वीडियो में कहा था, मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा, तुम्हारी जिंदगी खराब कर दूंगा.'

ये भी पढ़ें-महिला दोस्त से था मनमुटाव, सनकी युवक ने पूरे परिवार को चाकू से गोद डाला, बीच-बचाव में गई भाई की जान

परिवार मृतका पर शादी का दबाव बना रहा था 

रिपोर्ट कहती है कि शादी तय होने के बाद परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन आपत्तिजनक वीडियो वायरल की करने की धमकी ने मृतका को परेशान कर रखा था. मृतका की शादी की तैयारियों में जुटे पिता के होश तब उड़ गए जब 10 जनवरी को उसे फांसी को फंदे में झूलते देखा. नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया.

सुसाइड की खबर के बाद से फरार था आरोपी 

गौरतलब है पूरे मृतका को सुसाइड के लिए उकसाने वाला आरोपी मृतका की मौत की खबर के बाद से फरार था. पुलिस उसे गिरफ्तार के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन कही कुछ उसका पता नहीं चल पा रहा था. अंततः मंगलवार को पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई और कोर्ट ने अब उसे जेल दिया है. 

ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मुस्लिम युवक मोहसिन शेख ने अपनाया सनातन धर्म, बोले- कब से कोशिश कर रहा था

एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि गत 10 जनवरी को नईगढ़ी थाना क्षेत्र से मृतका की सुसाइड की खबर आई. धारा 194 BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, तो पता चला कि आरोपी के उकसाने पर युवती ने सुसाइ़ड किया. हालांकि एसपी लव जिहाद ने इंकार कर रहे हैं.

मृतका की सुसाइड के लिए जिम्मेदार था आरोपी

एसपी के मुताबिक मृतका और आरोपी एक दूसरे से परिचित थे.  जांच में इसकी पुष्टि हुई है कि आरोपी द्वारा लगातार मृतका को परेशान किया जा रहा था, जिसकी वजह से पीड़िता ने आत्महत्या की. उन्होंने बताया कि थाना नईगढ़ी में अपराध क्रमांक 25/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गई है

ये भी पढ़ें-White Sandalwood: PM मोदी की 'मन की बात' से प्रेरित होकर शुरू की सफेद चंदन की खेती, किसान को अब मिलेगा 5 करोड़ का गारंटीड मुनाफा!

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close