विज्ञापन

मुरैना निर्माणाधीन मंदिर हादसे पर सीएम ने जताया दुख, मृतक परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया

Morena Temple Accident: सीएम मोहन ने निर्माणाधीन मंदिर का शिखर के नीचे दबकर मारी गई मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है. इस हादसे में प्रसाद बांट रहे पति-पत्नी सहित कुल 7 लोग घायल हुए थे.

मुरैना निर्माणाधीन मंदिर हादसे पर सीएम ने जताया दुख, मृतक परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया
CM MOHAN EXPRESSED GRIEF OVER INCIDENT AND ANNOUNCED COMPENSATION,

Morena Temple Collapse: मुरैना जिले में ेएक निर्माणाधीन मंदिर का शिखर गिरने से हुए हादसे मारी गई तीन बच्चियों की मौत को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है. बच्चियां मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर रही थी तभी मंदिर के शिखर का मलबा तीन बच्चियां के ऊपर गिर गया और मलबे के नीचे दबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी. 

सीएम मोहन ने निर्माणाधीन मंदिर का शिखर के नीचे दबकर मारी गई मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है. इस हादसे में प्रसाद बांट रहे पति-पत्नी सहित कुल 7 लोग घायल हुए थे.

ये भी पढ़ें-निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद गिरा! मलबे में दबकर तीन बच्चियों की मौत, पति-पत्नी सहित पांच घायल

निर्माणाधीन मंदिर का शिखर श्रद्धालुओं के ऊपर गिरने से हुआ हादसा

रिपोर्ट के मुताबिक हादसा कैलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत अहरौली गांव में निर्माणाधीन मंदिर में हुआ. हादसे में मारी गईं तीनों बच्चियां शिखर के मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी सहित सात लोग हो गए. बताया जाता है कि प्रसाद वितरण के दौरान निर्माणाधीन शिखर की एक पट्टियां टूट गई और पूरा हिस्सा नीचे खड़े श्रद्धालुओं पर आ गिरा.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने निर्माणाधीन मंदिर हादसे पर दुःख व्यक्त किया

गौरतलब है जिला कलेक्टर लोकेश जांगिड़ से मिली जानकारी के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुःख व्यक्त किया और हादसे में मारी गई तीनों बच्चियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना की और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें-Board Exam 2026: एमपी बोर्ड परीक्षा आज, CCTV कैमरे से लैस होंगे परीक्षा केंद्र, छात्रों का सलाह, भूलकर भी साथ न लाएं ये चीजें?

सीएम ने लिखा,निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. मृतक परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद करने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से दिवंगतों के लिए शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं

ये भी पढ़ें-प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर पेशाब करते पकड़े गए तीनों युवक गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे से हुई थी शिनाख्त

प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़ी तीन बच्चियां मलबे में दब गईं

बताया जाता है कि हादसे के वक्त निर्माणाधीन मंदिर में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के लिए कतार में खड़े थे. इसी दौरान मंदिर का शिखर कतार में खड़ी तीन बच्चियां पर गिर गया, जिससे मलबे के नीचे दबी तीनों बच्चियों को दर्दनाक मौत हो गईं. हालांकि ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कोशिश कामयाब नहीं हो पाई.

अष्टमी के दिन पूजा के लिए बच्चों के साथ आए पति-पत्नी घायल

चश्मदीदों ने बताया कि निर्माणाधीन मंदिर हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं. इनमें मुंगावली निवासी सतीश गौड़ शामिल हैं, जो अष्टमी के दिन पूजा के लिए पत्नी और बच्ची के साथ गृहग्राम एहरोली के मंदिर आए थे. हादसे में सतीश और उनकी पत्नी सहित पांच बच्चियां घायल हुईं. दो बच्चियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई.

ये भी पढ़ें-VIDEO: चप्पल से पिटने के बाद युवक ने खोया आपा, युवती को डंडे से सरे राह पीटा, जानें कहां का है वीडियो?

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव काम शुरू किया. उन्होंने मलबा हटाकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कैलारस चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार शुरू हुआ.

गंभीर रूप से घायल एक मासूम को ग्वालियर रेफर किया गया

उल्लेखनीय है निर्माणाधीन मंदिर हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए कैलारस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया है. वहीं, हादसे में मारी गईं तीन बच्चियोंं का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें-Success Story: बिना कोचिंग अकेले दम पर IPS बनीं सिमाला प्रसाद ने Real और Reel दोनों किरदारों में दिखाया अपना दमखम!

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close