विज्ञापन

Board Exam 2026: एमपी बोर्ड परीक्षा कल, CCTV कैमरे से लैस होंगे परीक्षा केंद्र, छात्रों का सलाह, साथ न लाएं ये चीजें?

10TH-12TH Board Exam 2026: एमपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने बड़ी तैयारी की है. सुबह 9 से 12 बजे तक होने वाली सभी परीक्षाओं की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्र CCTV कैमरे से लैस किए गए हैं. वहीं फ्लाइंग स्क्वायड की टीम परीक्षा केंद्रों तैनात रहेंगे.

Board Exam 2026: एमपी बोर्ड परीक्षा कल, CCTV कैमरे से लैस होंगे परीक्षा केंद्र, छात्रों का सलाह, साथ न लाएं ये चीजें?
10TH-12TH MP BOARD EXAMS WILL BEGIN FROM 10 FEBRUARY

MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं और 12वीं MP बोर्ड (MPBSE) की परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है. कल यानी मंगलवार सो प्रदेश में बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है. एमपी बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठेंगे.

एमपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने बड़ी तैयारी की है. सुबह 9 से 12 बजे तक होने वाली सभी परीक्षाओं की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्र CCTV कैमरे से लैस किए गए हैं. वहीं फ्लाइंग स्क्वायड की टीम परीक्षा केंद्रों तैनात रहेंगे.

ये भी पढ़ें-बोर्ड परीक्षा के लिए एमपी-सीजी तैयार,10 फरवरी से मध्य प्रदेश, 20 फरवरी से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगे एग्जाम

MP बोर्ड की परीक्षाओं के लिए बनाए गए हैं कुल 3,856 परीक्षा केंद्र

गौरतलब है MP बोर्ड की 10वीं -12वीं परीक्षाओं के लिए कुल 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 488 संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे. प्रमुख जिलों में इंदौर में 138 और मुरैना में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. राज्य के 55 जिलों में परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से आयोजित होंगी.

10 फरवरी को अंग्रेजी के पहले पेपर से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा 

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए शेड्यूल के अनुसार मंगलवार यानी 10 फरवरी को 12वीं क्लास की परीक्षाएं शुरू होगी. पहले दिन यानी मंगलवार को 12वीं क्लास के अंग्रेजी का पेपर होगा, जबकि 13 फरवरी से 10वीं क्लास की परीक्षा आरंभ होगी. 10वीं क्लास का पहला पेपर ऊर्दू का होगा.

ये भी पढ़ें-VIDEO: चप्पल से पिटने के बाद युवक ने खोया आपा, युवती को डंडे से सरे राह पीटा, जानें कहां का है वीडियो?

एमपी बोर्ड परीक्षा को नकल मुक्त रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने एक तरफ जहां परीक्षा केंद्र को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया है. वहीं, दूसरे ओर परीक्षा केंद्र में छात्रों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंधित किया है.

ये भी पढ़ें-Success Story: बिना कोचिंग अकेले दम पर IPS बनीं सिमाला प्रसाद ने Real और Reel दोनों किरदारों में दिखाया अपना दमखम!

10 फरवरी से 7 मार्च तक होंगी एमपी बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं

गौरतलब है एमपी बोर्ड द्वारा संशोधित टाइम टेबल के अनुसार साल 2026 की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होंगी. 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक और 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी, जबकि प्रैक्टिकल्स 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच होंगी.

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पूर्ण शांति होना अनिवार्य

रिपोर्ट के मुताबिक एमपी बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए प्रदेश के सभी जिला साइलेंस ज़ोन घोषित कर दिया  है. विदिशा जिला कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी अंशुल गुप्ता ने जारी आदेश में आगामी 10 फरवरी से 10 अप्रैल तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया है. यानी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पूर्ण शांति अनिवार्य कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-डेढ़ लाख रुपए देकर PWD में पाई थी सरकारी नौकरी, नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइन करने पहुंचा तो ऑफिस ने बैरंग लौटाया

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close