विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

तांत्रिक बता रकम 100 गुना करने का दिया झांसा, श्मशान से मिट्टी लाने का कह कैश लेकर हुए फरार आरोपी गिरफ्तार

CG News in Hindi: डीसीपी उत्तर जोन मयंक गुर्जर के निर्देशन में गुढ़ियारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पश्चिम बंगाल फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से ठगी की पूरी रकम बरामद कर ली है.

तांत्रिक बता रकम 100 गुना करने का दिया झांसा, श्मशान से मिट्टी लाने का कह कैश लेकर हुए फरार आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुढ़ियारी इलाके में रकम को 100 गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से ठगी की पूरी रकम 3 लाख 50 हजार रुपये बरामद हो गई है. गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की मंगल बाजार स्थित पीड़ित रुस्तम कुर्रे की दुकान में आरोपियों ने ठगी को अंजाम दिया था. इसमें एक आरोपी खुद को तांत्रिक बताता था. ठगी करने के बाद दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल फरार होने वाले थे.

पुलिस के अनुसार, पीड़ित रूस्तम कुर्रे की मुलाकात कुछ समय पहले भिलाई निवासी राहुल भारती से हुई थी. राहुल अक्सर काम की तलाश के बहाने पीड़ित से संपर्क में रहता था. इसी दौरान उसने बताया कि उसका एक जानकार तांत्रिक है, जो तंत्र-मंत्र से पैसों को कई गुना कर सकता है.

श्मशान से मिट्टी लाने का कहकर हो गए थे फरार

6 फरवरी को राहुल अपने साथी मयंक दास को लेकर रायपुर के मंगल बाजार स्थित पीड़ित की दुकान पर पहुंचा. मयंक ने खुद को तांत्रिक बताया और पूजा-पाठ के नाम पर पीड़ित से 3.50 लाख रुपये नकद ले लिए. पूजा के दौरान दोनों आरोपियों ने पीड़ित को बाहर बैठने को कहा और बाद में “श्मशान की मिट्टी लाने” का बहाना बनाकर वहां से फरार हो गए. जाते समय उन्होंने एक थैला दिया, जिसमें बाद में नकली नोटों के बंडल पाए गए.

जब नहीं लौटे तो कराई एफआईआर

काफी देर तक दोनों के वापस न आने पर पीड़ित को शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए गुढ़ियारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की रकम के अलावा एक मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com