विज्ञापन
51 minutes ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Hindi News Live: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के स्थापना दिवस को लेकर पेंड्रा में बड़ा आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे. वहीं, दूसरी ओर मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है और कड़ाके की ठंड का दौर लौट आया है. प्रशासनिक तैयारियों से लेकर ठिठुरन बढ़ाने वाले तापमान तक, दोनों राज्यों में हलचल बनी हुई है.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को पेंड्रा के मल्टी परपज स्कूल मैदान में जिला स्तरीय अरपा महोत्सव आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि रहेंगे. मुख्यमंत्री के दो दिवसीय प्रवास और महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है. महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा.

यहां पढ़िए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सोमवार, 9 फरवरी 2026 की ताजा खबरें...

CM Sai in Pendra: साय कैबिनेट की बैठक कल, आज पेंड्रा जाएंगे मुख्यमंत्री

CG News in Hindi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) की अध्यक्षता में कल यानी बुधवार को कैबिनेट बैठक (Chhattisgarh Cabinet Meeting) होगी. सुबह 11 बजे नया रायपुर मंत्रालय में आयोजित मीटिंग में जनहित के विषयों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही बैठक में बजट प्रस्ताव को लेकर भी चर्चा हो सकती है. वहीं, सीएम साय आज (10 फरवरी) गौरेला पेंड्रा मरवाही (Gaurela Pendra Marwahi) के दौरे पर जाएंगे, जहां वह पेंड्रा में आयोजित अरपा महोत्सव (Arpa Festival 2026) कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Fire in Ambikapur Shops: अंबिकापुर की कई दुकानों में भीषण आग

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में मंगलवार तड़के 4 बजे कई दुकानों में भीषण आग लग गई. इस दौरान दुकान में रखे गैस सिलेंडर में भी जोरदार धमाका हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति हो गई. गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक स्थित दुकानों में लगी आग से सामान जलकर रख हो गया. यह दुकानें फर्नीचर, ऑटो पार्ट्स समेत अन्य चीजों की थीं.  सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

ट्रैफिक प्रभारी को साड़ी और चूड़ी देने आए NSUI के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एनएसयूआई (NSUI) के पांच कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने FIR दर्ज की है. आरोप है कि वह दुर्ग ट्रैफिक प्रभारी युवराज साहू को साड़ी और चूड़ी भेंट करने आए थे. दुर्ग कोतवाली में एफआईआर के बाद से कार्यकर्ता फरार बताए जा रहे हैं. कार्यकर्ताओं का कहना था कि मंत्री गजेंद्र यादव बिना हेलमेट गाड़ी चला रहे थे, फिर भी उन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई. बता दें कि कुछ दिन पहले गजेंद्र यादव का सुबह 7 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था.

Morena Temple Roof Collapse: मुरैना में मंदिर हादसे पर सीएम मोहन यादव ने की मुआवजे की घोषणा

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मुआवजे की घोषणा की है. दरअसल, कैलारस थाना क्षेत्र के अहरौली गांव में मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था. निर्माणाधीन शिखर या मंदिर की छत की एक पटिया टूट गई और देखते ही देखते पूरा हिस्सा नीचे आ गिरा. इस दौरान प्रसाद ग्रहण कर रहीं तीन बच्चियां मलबे में दब गईं. इससे उनकी मौत हो गई थी. इस घटना ने झकझोर कर रख दिया था. इस हादसे पर सीएम ने दुख जताते हुए मृतक परिजनों को 4-4 लाख और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

MPBSE 10th and 12th Exam: आज से शुरू हो रहे एमपी के बोर्ड एग्जाम

Madhya Pradesh Board Exam: मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू होने जा रही हैं. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर मंगलवार यानी 10 फरवरी को होगा, जो अंग्रेजी विषय का है. जबकि 13 फरवरी से 10वीं की परीक्षा आरंभ होगी, जिसका पहला पेपर ऊर्दू का होगा. एमपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने बड़ी तैयारी की है. सुबह 9 से 12 बजे तक होने वाली सभी परीक्षाओं की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्र CCTV कैमरे से लैस किए गए हैं. वहीं फ्लाइंग स्क्वायड की टीम परीक्षा केंद्रों तैनात रहेंगे. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Madhya Pradesh Road Accident: छतरपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Chhatarpur Accident: छतरपुर जिले में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. पहली घटना सागर–कानपुर हाईवे (Sagar Kanpur Highway) पर मतगुवा थाना क्षेत्र के बरमदेव मंदिर के पास हुई. जहां एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार हरिश्चंद्र राय (28) मौत हो गई. वहीं, दूसरी घटना भगवां थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी परिसर में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घुस गया और पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक कल्लू उर्फ रघुवीर यादव की मौत हो गई.

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में मौसम का हाल

Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश में सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत के संकेत नहीं हैं और ठिठुरन का असर अगले दो दिन तक बना रह सकता है. राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में तापमान गिरने से सुबह-शाम सर्द हवाएं तेज महसूस की जा रही हैं. खासकर ग्वालियर-चंबल, विंध्य और शहडोल संभाग के कई जिलों में कड़ाके की ठंड की संभावना जताई गई है. अनुमान है कि इन क्षेत्रों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है, जबकि दिन में भी तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं.

Close