विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

VIDEO: चप्पल से पिटने के बाद युवक ने खोया आपा, युवती को डंडे से सरे राह पीटा, जानें कहां का है वीडियो?

Fight Between Men And Women: मामला बहरी थाना अंतर्गत बाजार क्षेत्र का है, जहां मौजूद युवती पास खड़े एक पीली जैकेट वाले युवक को चप्पल से मार रही है. सरेआम चप्पल की पिटाई से गुस्से में लाल हुआ युवक डंडे से युवती पर हमला कर देता है. युवती जमीन पर गिर जाती है, लेकिन युवक डंडा नहीं रुकता है. 

VIDEO: चप्पल से पिटने के बाद युवक ने खोया आपा, युवती को डंडे से सरे राह पीटा, जानें कहां का है वीडियो?
AFTER BEATEN UP BY SLIPPER MEN LOST HIS TEMPER

Men And Women Fight Video: सीधी जिले में एक युवती और युवक के बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो इन दिनो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती पास खड़े एक युवक को चप्पल से मारते हुए कैद हुई है. सरेआम पिटाई से आहत युवक भी आपा खो देता है और युवती पर हमला कर देता है. घटना का वीडियो अभी खूब वायरल हो रहा है.  

मामला बहरी थाना अंतर्गत बाजार क्षेत्र का है, जहां मौजूद युवती पास खड़े एक पीली जैकेट वाले युवक को चप्पल से मार रही है. सरेआम चप्पल की पिटाई से गुस्से में लाल हुआ युवक डंडे से युवती पर हमला कर देता है. युवती जमीन पर गिर जाती है, लेकिन युवक डंडा नहीं रुकता है. 

वायरल हुआ युवक और युवती के बीच मारपीट का वीडियो

रिपोर्ट के मुताबिक वारदात बीते रविवार को बहरी बाजार में हुआ. युवक और युवती बीच तू-तू  मैं-मैं के साथ शुरू हुए झगड़े ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. युवती चप्पल उठा लेती है और युवक पर हमला कर देती है. युवक कुछ देर तक शांत रहता है, लेकिन फिर आपा खोते हुए  डंडे से युवती को भी पीटने लगता है, जिससे युवती नीचे गिर जाती है.

चप्पल से पिटे युवक की पहचान संतोष पाठक के रूप में हुई

चश्मदीद बताते है कि युवक और युवती के बीच विवाद एक व्यक्ति के उकसाने पर शुरू हुआ और झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवती ने चप्पल हाथ में उठा लिया और युवक पर झपट पड़ती है. युवक की पहचान संतोष पाठक के रूप में हुई है. पहले युवक खुद को युवती से बचाने की कोशिश करता है, लेकिन जब युवती नहीं रूकती हो, तो वह हमला कर देता है.. 

पूरी घटना का वीडियो भीड़ में शामिल किसी ने व्यक्ति बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल है. झगड़े की वजह एक गुमटी है, जिसको लेकर संतोष पाठक और युवती के बीच हाथापाई हुई. युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

महिला की शिकायत के बाद युवक के खिलाफ केस दर्ज 

बताया गया है कि गुमटी को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी पहले से विवाद चल रहा था, युवक और युवती के बीच झगड़े और मारपीट की वजह गुमटी ही बताया जा रहा है. युवक की मार-पिटाई से आहत पीड़ित युवती की शिकायत बहरी थाने की पुलिस ने युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और अब मामले की तफ्तीश कर रही है.

ये भी पढ़ें-.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close