विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

Holi Special Train: रेलवे ने होली से पहले यात्रियों को दी राहत, रानी कमलापति–दानापुर के बीच 4 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी

Holi Special Train: होली से पहले भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. यह ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च तक संचालित की जाएगी, ताकि होली पर घर जाने वाले वाले यात्रियों की यात्रा आसान रहे.

Holi Special Train: रेलवे ने होली से पहले यात्रियों को दी राहत, रानी कमलापति–दानापुर के बीच 4 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी

Holi Special Train: 4 मार्च 2026 को होली मनाई जाएगी. होली के त्योहार पर होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दानापुर के बीच 4 ट्रिप की स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. यह स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च तक संचालित की जाएगी, ताकि होली पर घर जाने वाले वाले यात्रियों को यात्रा आसान रहे. 

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे, जिससे हर वर्ग के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी. गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2:25 बजे कमलापति स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, सतना सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी. 

Video: दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी कुएं में गिरी, डीजे की तेज आवाज से बिदक गई थी, रेस्क्यू का वीडियो वायरल

दानापुर से 28 और तीन मार्च को चलेगी ट्रेन

वापसी यात्रा के लिए गाड़ी संख्या 01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से रवाना होगी. जिसका तय स्टेशनों पर ठहराव होगा. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा. यात्री इस ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट या नजदीकी आरक्षण केंद्रों से टिकट बुक कर सकते हैं. 

'दो तरह के नक्सली.., CG में अभी भी 200 सक्रिय', गृह मंत्री रहे कांग्रेस नेता साहू बोले- नक्सलवाद समाप्त होना संभव नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close