विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2023

उज्जैन में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 3 की मौत, आठ घायल

पलटी हुई बस के नीचे कुचले जाने से बस कंडक्टर सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई.

उज्जैन में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 3 की मौत, आठ घायल
बस पलटने से 3 की मौत, आठ घायल
उज्जैन:

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भारी बारिश के कारण लगभग 40 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस एक मोड़ पर पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. हादसा शनिवार को जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर फरनाखेड़ी गांव के पास हुआ.

ये भी पढ़ें- दुर्ग : युवक की हत्या के आरोप में 4 गिरफ्तार, एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया

इंदौर से जोधपुर जा रही थी बस

खाचरौद पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 12.30 बजे, एक निजी बस, जो लगभग 40 यात्रियों को इंदौर से जोधपुर जा रही थी, भारी बारिश के कारण एक मोड़ पर पलट गई.

पलटी हुई बस के नीचे कुचले जाने से बस कंडक्टर सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई. दुर्घटना में आठ अन्य यात्रियों को विभिन्न चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें- विश्रामपुर SECL कॉलोनी में 2 दिनों से ब्लैक आउट, प्रबंधन पर लापरवाही का लगा आरोप

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com