विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2026

Mahakal Darshan Fraud: महाशिवरात्रि पर ठगी का धंधा शूरू, 75 रुपये में महाकाल में जल अर्पित करने का दावा, मंदिर प्रशासक का अलर्ट

Mahakal Darshan Fraud: महाशिवरात्रि पर्व पर ऐप के जरिए महाकाल मंदिर में 75 रुपये में जल चढ़ाने का झांसा देकर ठगी किया जा रहा है. महाकाल मंदिर समिति को इस बात की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत ऐसे किसी भी ऐप को दर्शन और जल अर्पित के साथ पूजन के लिए राशि का भुगतान नहीं करने की सलाह दी है.

Mahakal Darshan Fraud: महाशिवरात्रि पर ठगी का धंधा शूरू, 75 रुपये में महाकाल में जल अर्पित करने का दावा, मंदिर प्रशासक का अलर्ट

Ujjain Mahakal: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल मंदिर में शिवलिंग जल अर्पित करने के नाम पर भी ठगी का धंधा शूरू हो गया. इसका खुलासा शनिवार को हुआ, जिसके बाद महाकाल मंदिर समिति ने ऐसे किसी भी ऐप के जरिए दर्शन और जल अर्पित के साथ पूजन के लिए राशि का भुगतान नहीं करने की सलाह दी है.

Sir mandir नाम के ऐप से जारी वीडियो में दावा किया गया कि महाशिवरात्रि को वो 75 रुपये में महाकाल मंदिर में भक्त की ओर से जल अर्पित करवाएंगे. भक्त राशि देकर अपने नाम और गोत्र से के साथ जल अर्पित करवाए. वीडियो में प्रामाणिक पंडित द्वारा मंदिर में जल अर्पित करने और उसका वीडियो बनाकर भक्तों को भेजने की भी बात की गई. शनिवार को वीडियो की जानकारी सामने आते ही मंदिर प्रशासन ने ऐसे ऐप को फ्रॉड बताया और श्रद्धालुओं को अलर्ट रहने की सलाह दी.

ऐप के होस्ट के खिलाफ होगी कार्रवाई

मामले में महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने ऐसे किसी भ्रामक वीडियो ऐप या फोन कॉल से बचने का आग्रह करते हुए पूजन और दर्शन करने के लिए मंदिर समिति की आधिकारिक वेब साइट पर बुक करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि इस तरह के ऐप को बंद करवाने के साथ ऐप द्वारा महाकाल मंदिर की गलत सूचना प्रसारित करने वाले संचालक के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

मंदिर समिति ने जारी किया अलर्ट

मंदिर समिति ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को सूचित किया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किसी भी निजी ऑनलाइन वेबसाइट, पोर्टल के साथ दर्शन, अभिषेक अथवा पूजन संबंधी कोई भी एम.ओ.यू. या अधिकृत अनुबंध नहीं किया गया है. मंदिर प्रशासन द्वारा ऐसी किसी भी अनधिकृत अथवा फर्जी वेबसाइट को मंदिर परिसर में पूजन, अभिषेक या अन्य धार्मिक सेवाएं संचालित करने की अनुमति प्रदान नहीं की गई है. अतः सभी भक्तजन कृपया सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की भ्रामक, अनधिकृत और संदिग्ध ऑनलाइन वेबसाइट/लिंक के माध्यम से लेन-देन करने से बचें. इस प्रकार के लेन-देन धोखाधड़ी की श्रेणी में आते हैं. श्रद्धालु केवल अधिकृत और आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी व सेवाएं प्राप्त करें.

ये है अधिकृत वेब साइट

श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजन/अभिषेक हेतु ऑनलाइन बुकिंग केवल मंदिर की अधिकृत वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से ही की जा सकती है. मंदिर प्रशासन द्वारा सभी श्रद्धालुओं से सहयोग एवं सतर्कता की अपेक्षा की जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com