विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2026

Suicide News: 'जिंदा तो हैं, पर जिंदगी नहीं...' बेटे की मौत से दुखी माता-पिता एक साथ दे दी जान, दो पेज का सुसाइड नोट रुला देगा

Couple Suicide: ग्राम धरदेई में पति कृष्णा पटेल और पत्नी रमा बाई के शवों को पड़ोसियों ने घर आंगन में नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटके हुए देखा, जिसके बाद यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और पड़ोसियों  इसकी सूचना राहौद चौकी को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव  पंचनामा करा कर जांच शुरू कर दी है.

Suicide News: 'जिंदा तो हैं, पर जिंदगी नहीं...' बेटे की मौत से दुखी माता-पिता एक साथ दे दी जान, दो पेज का सुसाइड नोट रुला देगा

 छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद चौकी अंतर्गत आने धरदेई गांव में पति पत्नी ने के फांसी लगाने से दोनों की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में ग़म का माहौल है. और सन्नाटा पसरा हुआ है दोनों पति पत्नी का शव आंगन के पेड़ से लटकता हुआ मिला है.  पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों ने पुत्र की असामयिक मौत से व्यथित होकर ये दुखद कदम उठाने की बात कही है.

ग्राम धरदेई में पति कृष्णा पटेल और पत्नी रमा बाई के शवों को पड़ोसियों ने घर आंगन में नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटके हुए देखा, जिसके बाद यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और पड़ोसियों  इसकी सूचना राहौद चौकी को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव  पंचनामा करा कर जांच शुरू कर दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

सड़क हादसे में बेटे की मौत से व्यथित थे जोड़े

राहौद चौकी प्रभारी सत्यम चौहान ने बताया कि फांसी में झूले कृष्णा पटेल और रमा बाई ने पेड़ से लटकते मिले हैं. उन्होंने बताया कि पेड़ के पास ही दिवाल है, ऐसा लगता है कि इसके सहारे ही दोनों ने फांसी लगाई है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मौके पर फांसी से सुसाइड नोट बरामद भी बरामद हुआ है.  सुसाइड नोट में लिखा है कि 22 वर्षीय इकलौते पुत्र आदित्य पटेल की 1 वर्ष  पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों व्यथित थे और पुत्र के मौत के बाद गहरे सदमे में थे. इसी कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- बिलासपुर और खेरागढ़ में फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, दूर से दिखाई दे रही लपटें, काबू पाने में जुटी दमकल की टीमें

पुत्र आदित्य पटेल की मौत से व्यथित रमा बाई पटेल और कृष्णा पटेल ने फांसी लगाने से पहले वीडियो भी बनाया था. इस वीडियो में दोनों अपने वकील से बात करते हुए पुत्र आदित्य पटेल के हादसे के बाद मिलने वाले क्लेम के पैसे को अपने दोनों बड़े भाई खोल बहरा पटेल और जलबहरा पटेल को दिलाने का वीडियो संदेश जारी किया था.

यह भी पढ़ें- धार्मिक कार्यक्रम में बांटी गई मिठाई से हड़कंप,  पिस्ता बर्फी खाने से एक युवक की मौत, 16 लोग बीमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close