विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2026

Indore Crime: बेटी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया पिता, पीड़िता बोली- 'वो जा रहा...', लेडी कांस्टेबल की बहादुरी से पकड़ा गया

MP Crime News: महिला आरक्षक संतोष दांगी पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसे अस्पताल ले जा रही थीं. इस दौरान रास्ते में पीड़िता ने आरोपी पिता को पहचान लिया और तुरंत महिला आरक्षक को जानकारी दी. उन्होंने बिना समय गंवाए अकेले ही आरोपी को पकड़ लिया.

Indore Crime: बेटी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया पिता, पीड़िता बोली- 'वो जा रहा...', लेडी कांस्टेबल की बहादुरी से पकड़ा गया
आरोपी को पकड़ने वाली महिला आरक्षक संतोष दांगी.

मध्य प्रदेश के इंदौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात लसुड़िया थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया. वह न तो अपने पास मोबाइल रखता था और न ही उसका कोई स्थायी ठिकाना था. लेकिन, लसुड़िया थाने में पदस्थ महिला आरक्षक ने जांबाजी और सूझबूझ दिखाकर आरोपी पिता को भागने से पहले दबोच लिया.

जानकारी के अनुसार, मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र का है, जहां एक घुमक्कड़ प्रवृत्ति के पिता ने रिश्तों की मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी पिता अपनी बेटी को लकड़ी बीनने के बहाने जंगल में सुनसान स्थान पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मां को घटना की जानकारी दी. इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. लेकिन, पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की गिरफ्तारी थी. वह न तो मोबाइल का इस्तेमाल करता था और न ही उसका कोई घर था. जिससे उसका पता आसानी से चल सके.  

सीहोर में बाबू ने दोस्तों के खाते में डाल दिए सरकार के 63,58,894 रुपये, सच सामने आते ही कलेक्टर ने नौकरी से किया बाहर 

रास्ते में बेटी ने आरोपी पिता को पहचाना

लेकिन, किस्मत को भी यह मंजूर नहीं था कि बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला दरिंदा पिता खुलेआम घूमे. हुआ यह कि महिला आरक्षक संतोष दांगी पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसे अस्पताल ले जा रही थीं. इस दौरान रास्ते में पीड़िता ने आरोपी पिता को पहचान लिया और तुरंत महिला आरक्षक को जानकारी दी. उन्होंने बिना समय गंवाए अकेले ही आरोपी को पकड़ लिया और तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए थाने को सूचित कर टीम को बुलाया. महिला आरक्षक की इस तत्परता और साहस को देखते हुए डीसीपी ने उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है. 

बहू के सामने काटी सास की गर्दन, फिर एक और हत्या, पत्नी के मां नहीं बनने पर आरोपी ने अपने घर में क्यों खेला खूनी खेल?  

MP का तबेला स्कूल, जहां बकरी, मुर्गी और गायें भी ले रहीं 'क्लास', पढ़ते हैं 40 आदिवासी बच्चे 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com