विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2023

MP News : नर्सिग कॉलेज के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला ईनामी आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

MP News: आरोपी 2015 से फरार चल रह था, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम (SP Ratlam) राहुल कुमार लोढा ने 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था. आरोपी नवीन सैनी को मुखबिर सूचना की सूचना और तकनीकी सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया.

MP News : नर्सिग कॉलेज के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला ईनामी आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
आरोपी के ऊपर 10 हजार का ईनाम घोषित था

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) में कॉलेज के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले 10 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, ये आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार वर्ष 2015 मे डॉक्टर एम.बी. शर्मा नर्सिंग कॉलेज काटजू नगर रतलाम में जनरल नर्सिंग स्टूडेन्ट (GNM) की प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं हो रही थी. इन परीक्षाओं में विभिन्न कॉलेजों के छात्र छात्राएं शामिल हुए थे. इस परीक्षा में प्लेटिनम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग डायमंड एकेडमी मोहन नगर रतलाम के छात्र और छात्राएं भी शामिल हुए थे, जिनके प्रवेश पत्र में स्पष्ट रूप से प्लेटिनम इंस्टीयूट ऑफ नर्सिंग डायमंड एकेडमी मोहन नगर रतलाम लिखा हुआ था.

420 के तहत दर्ज हुआ था मामला

इस संस्था के नियमित संचालन होने के संबंध में संदेह होने पर जब जांच की गई तो पता चला कि प्लेटिनम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग डायमंड एकेडमी मोहन नगर, रतलाम नाम की कोई संस्था धरातल पर संचालित ही नहीं है. जिसके बाद नवीन सैनी के ऊपर रतलाम क्षेत्र में 420 के तहत एक एफआईआर हुई थी. वहीं बाद में जांच-पड़ताल के बाद धारा 467,468 को लगा दिया गया था.

ये भी पढ़ें MP Election : निर्वाचन आयोग वेब कास्टिंग के जरिए कर रहा है बैठक, दावा- निष्पक्ष और निर्विवाद मतगणना की तैयारी है पूरी

कोर्ट ने पुलिस रिमांड में भेजा

आरोपी 2015 से फरार चल रह था, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम (SP Ratlam) राहुल कुमार लोढा ने 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था. आरोपी नवीन सैनी को मुखबिर सूचना की सूचना और तकनीकी सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया.  फिलहाल आरोपी नवीन सैनी को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है.

ये भी पढें Madhya Pradesh News: बैतूल की मंडी में बदहाली, किसान खुद कर रहे हैं मक्के की रखवाली

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com