विज्ञापन
1 month ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Breaking News Live: मध्य प्रदेश (MP) और छत्तीसगढ़ (CG) से हर दिन कई खबरें सामने आती है, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं. दोनों राज्यों से जुड़ी खबरें आप यहीं पढ़ सकते हैं. रायपुर कमिश्नरेट में सूखे नशे पर रोक लगाने के लिए गोगो पेपर पर बैन लगा दिया है, जिस पूर्व सीएम की भी प्रतिक्रिया आई है. वहीं, इंदौर के अवैध अस्पतालों को लेकर हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. भोपाल के कार गैराज में भीषण आग से 7 कारें भी जलकर राख हो गईं. छत्तीसगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा जिला जिलाध्यक्षों और महामंत्री की भी शुक्रवार को घोषणा हो गई. अगर आप ही एक ही क्लिक कर पर एमपी और छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ना चाहते हैं तो इसी लिंक से जान सकते हैं.

मौसम का अपडेट (Madhya Pradesh Weather Forecast Update)

मध्य प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने 31 जनवरी से बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे एक बार फिर तापमान गिरने की संभावना है और ठंड लौट सकती है. एमपी के कई जिलों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा. मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 31 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने जा रहा है. इसके असर से 1 फरवरी 2026 को बादल छाने के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है.

Madhya Pradesh News: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर निकाली रैली

सागर जिले के बीना में शुक्रवार को सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में लोग गांधी चौराहा पर एकत्र हुए, जहां महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए ड्राफ्ट के खिलाफ सरकार के विरोध में नारेबाजी की.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी के नए नियम सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ अन्याय हैं. विरोध दर्ज कराने के लिए सवर्ण समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर एक विशाल रैली निकाली. रैली गांधी चौराहा से शुरू होकर कॉलेज तिराहा होते हुए सर्वोदय चौराहा तक पहुंची. रैली के दौरान पूरे मार्ग पर सरकार से नियमों को वापस लेने या उनमें संशोधन करने की मांग गूंजती रही. प्रदर्शन के चलते शहर की सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली.

Madhya Pradesh News: हरदा में एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार, कार और मोबाइल फोन जब्त

हरदा के थाना सिविल लाइन पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एलबीएस कॉलेज रोड स्थित भैरो बाबा मंदिर के पास एक कार में अवैध एमडी ड्रग्स की बिक्री होने वाली है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध फोर्ड फीगो कार को घेराबंदी कर रोका.

तलाशी लेने पर कार में बैठे युवक हेमंत सेन, निवासी झालवा, के पास से पारदर्शी पन्नी में रखी 10.89 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है.

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ड्रग्स के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त कार और एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। कुल जब्ती की कीमत लगभग 5 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है. आगे पूछताछ में आरोपी ने ड्रग्स ग्राम अजनास निवासी विष्णु नाम के व्यक्ति से खरीदना कबूल किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Madhya Pradesh News: आगामी बजट को लेकर जबलपुर में महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े उद्योगपतियों और व्यापारियों से चर्चा

आगामी बजट को लेकर जबलपुर में महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े उद्योगपतियों और व्यापारियों से चर्चा की गई. इस दौरान व्यापारियों ने वित्त मंत्री से मांग की कि जीएसटी के माध्यम से सरकार ने जो राहत दी थी, उसका लाभ निर्माताओं द्वारा पिछले दरवाजे से कीमतें बढ़ाकर खत्म कर दिया गया है, जिससे इसका फायदा आम जनता तक नहीं पहुंच पाया. व्यापारियों ने बजट में व्यापार जगत के लिए एक आपदा फंड बनाए जाने का भी सुझाव दिया, ताकि संकट के समय छोटे और मध्यम व्यापारियों को राहत मिल सके.

Chhattisgarh News: ग्राम पंचायतो में बने उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में ताले रायसेन

रायसेन जिले में 206 आयुष्मान आरोग्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र होने का सरकारी दावा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है. अधिकांश गांवों में बने उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आज भी ताले लटके हुए हैं। इलाज के नाम पर सिर्फ इमारतें खड़ी हैं सुविधा ज़ीरो.

एक तरफ सरकार गरीब और असहाय वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ रायसेन जिले की ग्राम पंचायतों में बने 206 उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुद बीमार पड़े नजर आ रहे हैं. करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य भवन तो बना दिए गए, लेकिन उन भवनों के ताले अस्पताल बनने के बाद नहीं खुले ताले. ग्रामीण आज भी इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं. गर्भवती महिलाएं हों या बुज़ुर्ग मरीज, हर किसी को निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है. गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवा अब अधिकार नहीं, बल्कि किस्मत का खेल बन चुकी है.

Madhya Pradesh: यूजीसी के खिलाफ सर्व समाज ने पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

सतना। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) से जुड़े कथित काले कानून के विरोध में शुक्रवार को सर्व समाज के लोगों ने सर्किट हाउस चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और राजनीतिक नेता एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी द्वारा लाया गया यह कानून समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक है तथा इसका दुरुपयोग होने की पूरी संभावना है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नियम वर्ग विशेष के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देता है और छात्रों व शिक्षण संस्थानों के हितों के विपरीत है। सर्व समाज ने कहा कि कानून के कारण आम छात्रों और शिक्षकों को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ सकती है।

प्रदर्शन के दौरान यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में अदालत ने इस कानून के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए इस पर रोक लगाई है, जो यह साबित करता है कि कानून में गंभीर खामियां हैं। इसके बावजूद सरकार द्वारा इसे वापस न लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है

Madhya Pradesh Breaking: दमोह जिला जेल और जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, टीएमसी कार्यकर्ता के नाम से भेजा गया था पत्र

दमोह की जिला जेल और जिला न्यायालय को 26 जनवरी को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक पत्र टीएमसी कार्यकर्ता के नाम से भेजा गया था, जो जांच में फर्जी निकला है. शुक्रवार दोपहर जिला न्यायालय की ओर से अधिवक्ता मनीष नगाइच के द्वारा इस मामले की जानकारी दी गई कि जिला जेल और जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला था. जिसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी  के द्वारा पुलिस से संपर्क किया गया और जांच के बाद यह पत्र फर्जी निकला. किसी प्रकार की कोई अफवाह न उड़े इसलिए गोपनीय तरीके से इसकी जांच कराई गई.

Madhya Pradesh weather: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, IMD का नया अपडेट, जानिए अपने इलाके का हाल

मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. इस बीच मौसम विभाग ने कोहरा, घना कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, विदिशा, गुना,अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, कटनी, दमोह में मध्यम कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी में घना कोहरा और कोल्ड ड़े का अलर्ट है. इसके अलावा भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, मैहर में कहीं कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है. 

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.0°C खरगौन में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0°C राजगढ़ में दर्ज किया गया.

Madhya Pradesh Live News: कांग्रेस ने निकाली जन अधिकार पदयात्रा, हाईकोर्ट चौराहे से रद्दी चौक तक फ्लाई ओवर की मांग

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस ने जन अधिकार पदयात्रा निकाली. हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर निकले. ये हाईकोर्ट चौराहे से रद्दी चौक तक फ्लाई ओवर जल्द बनाने की मांग कर रहे हैं. विधानसभा में मुद्दा उठाए जाने के बावजूद भी किया जा रहा कुठाराघात..

पीडब्ल्यूडी मंत्री जबलपुर के होने के बावजूद भी जबलपुर की जनता के साथ हो रहा खिलवाड़..

जबलपुर की जनता की समस्या को अनदेखी का लगाया आरोप..

स्वीकृति मिलने के बावजूद भी नहीं बनाया जा रहा फ्लाई ओवर...

Chhattisgarh News: गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन, अनाउंसमेंट पर बवाल, बिलासपुर में होने वाला अखिल भारतीय हिंदू शौर्य कवि सम्मेलन विवादों में

बिलासपुर में 31 जनवरी को प्रस्तावित अखिल भारतीय हिंदू शौर्य कवि सम्मेलन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है. कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के दौरान किए जा रहे कथित आपत्तिजनक अनाउंसमेंट ने पूरे मामले को तूल दे दिया है. आरोप है कि अनाउंसमेंट में यह कहा जा रहा है, “कार्यक्रम में गैर-हिंदू का प्रवेश वर्जित है”. इस बयान के सामने आने के बाद शहर के कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे भेदभावपूर्ण और संविधान की भावना के विपरीत बताया है.

Chhattisgarh News: 15 फरवरी तक धान खरीदी की मांग, सरकार के विरोध में नेशनल हाईवे 43 को किया जाम

धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़कर 15 फरवरी तक किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे 43 को जाम किया. नेशनल हाईवे 43 के सड़क पर बैठकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा किसने की समस्या को लेकर किया. सांकेतिक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया. 

धरना में बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार अपने वादे के अनुसार, समर्थन मूल्य पर धान खरीदने में सरकार पूरी तरह से विफल है. 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग पंजीकृत किसानों का दाना दाना समर्थन मूल्य पर सरकार खरीदे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चेतावनी सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो होगा उग्र आंदोलन करेंगे.

Chhattisgarh News: रायपुर में बड़ी डकैती की साजिश का पर्दाफाश, डकैती की साजिश रचते हुए आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने डकैती की साजिश रच रहे एक समूह को पकड़ा है. रायपुर पुलिस कमिश्नरी क्षेत्र में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. रायपुर पुलिस का दावा है कि आरोपी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में थे. इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. 

रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत दुर्गा नगर केनाल रोड के पास एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार कुछ व्यक्ति डकैती करने की साजिश रच रहे हैं तथा अपने पास घातक हथियार रखे हुए हैं.

Chhattisgarh News: बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने मामले में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आया बेतुका जवाब

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा “हमारे शहर में 10:00 बजे रात से लेकर सुबह 8:00 बजे तक शिथिलता रहती है ट्रैफिक के नियमों में.  नो एंट्री खुला रहता है, वह वीडियो 7:00 बजे का है सुबह 7:00 निकला हूं, आपसे मैं पूछना चाहता हूं कोई कैबिनेट मंत्री शहर में मोटरसाइकिल से घूम रहा है वह समाचार है कि बिना हेलमेट सुबह घूम रहा है वह समाचार है. यह आपकी समझ है कि आप उसको किस रूप में दिखाना चाहते हैं. क्या यह बड़ी बात नहीं है कि कैबिनेट मंत्री बिना सुरक्षा के बिना प्रोटोकॉल के शहर के लोगों के बीच में सामान्य आदमी के रूप में घूम रहे हैं. मेरा आग्रह है कि आप बेवजह लोगों को भ्रम में न लाए.

Madhya Pradesh: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, एयरबैग खुलने से चालक की जान बची

जबलपुर से बरेला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार गोरा बाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी इलाके में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर गिर गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छा गया। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार बेहद तेज थी. दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई। हालांकि टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सूचना मिलते ही गोरा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया. पुलिस के अनुसार कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 20 जेडए 9922 है. फिलहाल चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Madhya Pradesh News: 'बच्चा गैंग' मूवी रिलीज, सिंगल मदर की संघर्षपूर्ण कहानी पर आधारित, MP के इस जिले में हुई थी शूटिंग

सिंगल मदर और बच्चों की परवरिश जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित फिल्म 'बच्चा गैंग' अब रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म बच्चों की सही परवरिश कैसे की जाए, समाज में बढ़ती चुनौतियों के बीच बच्चों को किस दिशा में मार्गदर्शन दिया जाए. इन पहलुओं को बेहद भावनात्मक और प्रभावशाली ढंग से दर्शाती है.फिल्म की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भी की गई है, जिससे स्थानीय दर्शकों में फिल्म को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है.

फिल्म में प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राणा के साथ कई प्रतिभाशाली बाल कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. बच्चों की मासूमियत और सिंगल मदर के संघर्ष को कहानी के केंद्र में रखा गया है.

फिल्म की रिलीज के मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने बताया, 'बच्चा गैंग केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है. 

उन्होंने कहा कि यह फिल्म अभिभावकों को सोचने पर मजबूर करेगी कि बच्चों की परवरिश में संवाद, समझ और समय कितना जरूरी है.कुल मिलाकर “बच्चा गैंग” एक सामाजिक संदेश से जुड़ी ऐसी फिल्म है, जो बच्चों, अभिभावकों और समाज तीनों के लिए प्रासंगिक मानी जा रही है.

Madhya Pradesh News: कंटेनर के ब्रेक फेल, वाहन से कुदकर चालक ने बचाई जान

इंदौर इच्छापुर हाईवे पर भेरू घाट पर कंटेनर के ब्रेक फेल हो गए.  चालक ने चलते वाहन से कुदकर जान बचाई. ट्रक की चपेट में दो कार क्षतिग्रस्त हो गई. कार चालकों को आई मामूली चोट. बिना ड्राइवर के 200 मीटर दूर तक चलता रहा कंटेनर. घटना कारण मार्ग पर लगा करीब 30 मिनट का जाम. घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.

Bhupesh Baghel on Gogo Paper ban: रायपुर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया

रायपुर कमिश्नरेट (Raipur Police Commissioner) में गोगो पेपर पर बैन लगाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना भी साधा है. उन्होंने कहा कि इस आदेश से यह तो स्पष्ट हो गया है कि अब सरकार स्वीकार रही है कि रायपुर में गांजा/चरस आदि का सेवन बड़ी मात्रा में हो रहा है. वैसे नशा सिर्फ़ रायपुर में नहीं, पूरा छत्तीसगढ़ इसकी गिरफ़्त में है. यदि सरकार गंभीर है तो गंभीर आदेश निकालिए, मीडियाबाज़ी के लिए सरकार के पास बहुत इंवेंट हैं.

Raipur Police Foiled Plot of Robbery: रायपुर में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने डकैती की साजिश रच रहे एक समूह को पकड़ा है. पुलिस का दावा है कि आरोपी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में थे. इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि सिविल लाईन क्षेत्र के दुर्गा नगर केनाल रोड के पास एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार कुछ व्यक्ति डकैती करने की साजिश रच रहे हैं. पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार (Accused Arrest) कर लिया. उनके पास घातक हथियार रखे हुए हैं. उनके पास से तलवार, डंडा, हॉकीस्टिक और स्कॉर्पियो कार जब्त हुई है.

Leopard Attack on Farmer Dewas: देवास में तेंदुआ का किसान पर हमला

Madhya Pradesh News: देवास जिले के रोजड़ी गांव में शुक्रवार को खेत पर काम कर रहे एक व्यक्ति पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया. हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल देवास लाया गया. घायल की पहचान लाखन सिंह राजपूत (40) के रूप में हुई है. हमले में उनकी पीठ, गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं.

Woman Stabbed in Surajpur: घर में अकेली महिला को चाकू से 6 बार गोदा

CG News in Hindi: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के शंकरपुर गांव में दो अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. महिला को गंभीर हालत में अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घायल महिला की पहचान शंकरपुर निवासी अमर सिंह की पत्नी सिरमेन के रूप में हुई है.

Madhya Pradesh HC Notice on Indore Illegal Hospitals: हाईकोर्ट ने अवैध अस्पताल मामलों में दिया नोटिस

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चल रहे अवैध अस्पतालों को लेकर हाईकोर्ट (MP High Court) में जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. जब स्वास्थ्य विभाग में जांच रिपोर्ट पेश नहीं की, तब कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए 16 फरवरी तक इसे पेश करने के निर्देश दिए हैं. सुनवाई के समय सीएमएचओ डॉक्टर माधव हसानी (CMHO Dr. Madhav Hasani) ने कोर्ट को जवाब में बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट से वह संतुष्ट नहीं हैं, जिस कारण इसे पेश नहीं किया गया.

उन्होंने यह भी बताया कि अवैध निजी अस्पतालों (Illegal Hospitals) को लेकर एक 8 सदस्य कमेटी गठित की गई है. कोर्ट ने जांच रिपोर्ट सही नहीं बनाने की वजह से उन्हें शॉकॉज़ (कारण बताओ) नोटिस भी भेजा गया है. कोर्ट से समय मांगा गया है, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी खुद इसमें जांच करेंगे.

Gwalior Woman Missing Case: ग्वालियर की लापता महिला मामले में सनसनीखेज खुलासा

MP News: मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले के भितरवार इलाके के आदमपुर गांव से 6 दिन पहले लापता हुई नव विवाहिता सोमप्रीत कौर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है, लेकिन इस मामले में दो अलग-अलग वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच भी प्रभावित हुई है. दो दिन पहले एक वीडियो (Woman Beaten Husband) सामने आया था, जिसमें पति अपनी पत्नी को पीटता दिख रहा था. यहां पढ़ें पूरी खबर

Car Garage Fire in Bhopal: भोपाल में गैराज में भीषण आग से कई कारें जलकर राख

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह कार गैराज में लगी भीषण आग लग गई, जहां 7 कारें जलकर राख हो गई. आग इतनी भयानक थी कि कई घंटे तक आग जलती रही और दमकल को बुझाने में बहुत समय लग गया. निशातपुरा थाना क्षेत्र में महाकाल ऑटोमोबाइल जेल रोड ट्रूबा कॉलेज (Truba Institute) के पास यह घटना हुई है. आग में लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका है. फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चला है, जांच जारी है.

Ujjain National Level Athlete Dead: उज्जैन से नेशनल खेलने कोलकाता गए खिलाड़ी की मौत

मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी 17 वर्षीय खिलाड़ी की कोलकाता (Kolkata) में मौत हो गई. वह उज्जैन से नेशनल गेम्स प्रतियोगिता (National Games competition) खेलने गया हुआ था, जहां वह दिन पहले वॉर्मअप (Warm-up) करते हादसे का शिकार हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन 14 दिन तक जंग लड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में खिलाड़ी के परिजनों ने कोच पर लापरवाही का आरोप लगाया है. खिलाड़ी की पहचान उज़ैर अली के रूप में हुई है, जो जिम्नास्टिक प्लेयर (Gymnastics) था. उसका शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Chattisgarh BJP Wing District President and General Secretary Announced: छत्तीसगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्षों और महामंत्री की घोषणा

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष और महामंत्री घोषणा कर दी है. भाजपा ने सभी जिलों पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त कर दिए हैं. रायपुर शहर का जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी को बनाया गया है. वहीं, शंकर साहू रायपुर शहर के महामंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे. बस्तर, नारायणपुर, राजनादगांव, बेमेतरा, कवर्धा और जशपुर जिलों में एक जिला अध्यक्ष और 2 महामंत्री बनाए गए हैं. मुंगेली और धमतरी में सिर्फ जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है. कुछ जिलों में एक जिला अध्यक्ष और एक महामंत्री बनाए गए हैं. प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने आदेश जारी किया है.

Gwalior Road Accident: बेकाबू ट्रक ने कार को रौंदा, 4 की मौत

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में घना कोहरा जानलेवा बन गया. ग्वालियर-इटावा हाईवे (Gwalior Etawah Highway) पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार (Truck Car Collision) को टक्कर मार दी, जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. शवों को निकालने के लिए कार को कटर काटना पड़ा. यहां क्लिक कर पढ़ें खबर

Sukma Constable Hanged Himself: सुकमा में आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाने में तैनात आरक्षक (Constable Commits Suicide) ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान माड़वी बुधरा पिता हिरमा के रूप में हुई है, जो पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के तोंगगुड़ा का रहने वाला था. उसने गुरुवार-शुक्रवार रात 12 बजे खुद के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी की है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता था.

Liquor Selling Plastic Bottle: प्लास्टिक की बोतल में शराब पीने का अनुभव लेंगे मंत्री जी!

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) अक्सर अपने बयानबाजी के चलते चर्चा में बने रहते हैं. इस बार फिर शराब नीति पर दिया बयान सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है. दरअसल मंत्री जी दुर्ग के कामधेनु विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे. बता दें कि नई शराब नीति (Chhattisgarh Excise Policy) के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने कांच की बोतल (Liquor Glass Bottle) के स्थान पर प्लास्टिक की बोतल में शराब बेचने का निर्णय लिया है. इसी को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम से पूछा तो उन्होंने कहा, "प्लास्टिक की बोतल में शराब पीने से कैंसर होता या नहीं, मुझे इसका अनुभव नहीं है. अनुभव लूंगा."

Jabalpur Speed Car Hit Electricity Pole: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई

Madhya Pradesh News: जबलपुर से बरेला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार गोरा बाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी इलाके में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर गिर गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छा गया. यह हादसा सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है. दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई. हालांकि, टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

Tikamgarh Class-1 Child Girl Molested by Teacher: स्कूल में कक्षा-1 की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक टीचर पर कक्षा-1 की बच्ची (6) के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. पलेरा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित सरकारी स्कूल में आरोपी टीचर कासिम खान ने इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है. आरोप है कि वह बच्ची को कमरे में ले गया, जहां जबरन कपड़े उतारकर छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया. बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया. बच्ची ने घर जाकर आरोपी टीचर की करतूत बताई. परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने में शिकायत की. पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Elephants Damages House in Jashpur: जशपुर में हाथियों ने मचाया उत्पात

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो हाथियों (Elephants Wreaked Havoc) ने शुक्रवार-गुरुवार रात जमकर उत्पात मचाया है. पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के वनगांव में हाथियों ने घरों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. उन्होंने 4 मकानों की दीवारें गिरा दीं. घर में रखे अनाज को भी चट कर गए. हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई.

Delivery Boy Molest Minor Girl Student: डिलिवरी बॉय ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़

मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में ब्लिंकिट कंपनी के एक डिलिवरी बॉय पर नाबालिग छात्रा (16) के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अदनान खान के रूप में हुई है. मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है. पीड़िता 11वीं में पढ़ाई करती है. पिता के गुजरने के बाद वह अपनी मां और भाई के साथ रहती है और घर पर किराना की दुकान है, जिसे परिवार चलाता है. बुधवार रात साढ़े 12 बजे वह दुकान पर अकेली थी, फिर अदनान उसके पास और सिगरेट के पैसे देने के बहाने किशोरी का हाथ पकड़कर पर्ची थमा दी. जिस पर नाम और नंबर लिखा हुआ था.

Missing Minor Girl Found Dead in Well: 4 दिन से लापता नाबालिग का शव मिला

ग्वालियर के भितरवार इलाके में चार दिन से लापता नाबालिग लड़की (Gwalior Girl Missing) का शव शुक्रवार को गांव के एक कुएं में मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया. मृतका की पहचान सविता पुत्री कदम कुशवाहा (16) के रूप में हुई है, जो कि 25 जनवरी की रात से लापता थी. खाना खाने के बाद वह अपने दादा-दादी के पास सोने गई थी, लेकिन सुबह परिवार के सदस्यों के उठने पर वह घर में नहीं मिली. परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Name Cut by SIR Process: सरगुजा में SIR के जरिए नाम काटने का आरोप

सरगुजा जिले में चल रहे एसआईआर की प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जिले के लुण्ड्रा और अंबिकापुर विधानसभा अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों लोगों के नाम से फर्जी फॉर्म-7 भर कर नाम काटने का षड्यंत्र चल रहा है. इसे लेकर ग्रामीण काफी परेशान हैं. मामला सामने आने के बाद जहां एक ओर कुछ ग्रामीण कलेक्टर से शिकायत करने कार्यालय पहुंचे. वहीं, लुण्ड्रा विधानसभा के ग्राम पंचायत बकना ने एक बैठक बुलाकर मामले की जांच की मांग की है. ग्रामीणों की शिकायत के बाद अब मामले की जांच जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है.

CM Vishnu Deo Sai Attent Naxalites Wedding: नक्सलियों की शादी में शामिल होंगे CM साय

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जिसे इलाके को कभी 'अबूझ पहेली' कहा जाता था, आज वहां विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अबूझमाड़ का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचेंगे, जहां वे बस्तर पण्डुम, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, मुख्यमंत्री बस सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में 347 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही अबूझमाड़ (Abhujhmad) के बच्चों के साथ क्लासरूम में चर्चा और पद्मश्री पंडी राम मंडावी द्वारा निर्मित अबूझमाड़िया सामाज की पहचान घोटुल में पण्डी राम मंडावी के साथ भोजन करेंगे.

AI Program Rising in Govt Offices: सरकारी दफ्तरों में तेजी से बढ़ता AI

सीहोर जिले में सरकारी विभागों में भी एआई (AI) की धमक बढ़ रही है. सरकारी कार्यालयों में समय की बचत और कार्य की उत्पादता बढाने ओर पारदर्शिता बढ़ाने की मंशा से अधिकारी-कर्मचारियों को एआई टूल्स ट्रेनिंग दी जा रही है. ई गवर्नेंस विभाग यह प्रशिक्षण प्रोग्राम चल रहा है. एआई ट्रेनर शासकीय विभागों में कार्यरत अफसर, बाबू और कर्मचारियों को आर्टिफीशियल इंटेलिजेंसी के संबंध में जानकरी दे रहे हैं. डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Gogo Paper Ban in Raipur: रायपुर कमिश्नरेट में गोगो पेपर में पूरी तरह से बैन

रायपुर कमिश्नरेट (Raipur Commissionerate) क्षेत्र में गोगो पेपर पर बैन लग गया है. कमिश्नर संजीव शुक्ला (Commissioner Sanjeev Shukla) ने न्यायिक अधिकार के तहत 29 जनवरी की देर रात पहला आदेश जारी किया है. यह फैसला सूखे नशे के इस्तेमाल पर रोक लगाने में बड़ा कदम माना जा रहा है. अब रायपुर कमिश्नरेट में स्मोकिंग कोन (गोगो पेपर), रोलिंग पेपर (Rolling Paper) और परफेक्ट रोल पूरी तरह से प्रतिबंधित हो गया है. बता दें कि इन पेपर का इस्तेमाल चरस और गांजा (Ganja) के सेवन में होता था. पुलिस कमिश्नर को मिले न्यायिक अधिकार के तहत यह फैसला लिया गया है. पहले इस तरह के फैसले लेने का अधिकार कलेक्टर के पास था.

Mahtari Vandan Yojana Installment Released: महतारी वंदन योजना की आज जारी होगी 24वीं किस्त

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) आज (30 जनवरी) महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. राज्य की 68.47 लाख महिलाओं को 641 करोड़ रुपये का सीधा लाभ पहुंचेगा. सीएम साय नारायणपुर (CM Sai in Narayanpur) जिले में आयोजित कार्यक्रम में योजना की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे. महतारी वंदन योजना के दो साल पूरे हो चुके हैं और अब तक 15,595 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Mini Kerala Located in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बसे इस मिनी केरल की अनोखी कहानी

मध्य प्रदेश के रायसेन (Raisen) जिले में एक बहुत ही खूबसूरत गांव बसा है. इसका नाम ईंटखेड़ी (Iintkhedi) है, लेकिन इसे मिनी केरल (Mini Kerala) भी कहा जाता है. इसकी प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती है. इस गांव में अगर जाएंगे तो आपको केरल राज्य के किसी छोटे गांव जैसा महसूस होगा. यहां के हरे-भरे पेड़, पक्की सड़कें, फलदार बगीचे और शांत वातावरण किसी का भी मन मोह लेते हैं. इस मिनी केरल के बारे में जानने के पढ़ें यह खबर- मध्य प्रदेश में बसे मिनी केरल को बसाने की 1955 में शुरू हुई थी कहानी

Indore Software Consultant Scammed: सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के साथ ठगी

मध्य प्रदेश के इंदौर में साइबर ठगों (Cyber Fraud) ने एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के साथ बड़ी ठगी की है. जालसाजों ने निवेश कराकर ज्यादा मुनाफा कमाने लालच दिखा भंवरकुआ के सचिन बंसल को झांसे में ले लिया और उनसे 93 लाख रुपये ठग लिए.

Retired Deputy Collector Arrest for Conversion: धर्मांतरण कराने के आरोप में रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur) के गांधी नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. महिला का नाम ओमेगा टोप्पो (66) वर्ष बताया जा रहा है. ओमेगा टोप्पो पर आरोप है वह पिछले दिनों 25 जनवरी 2026 को अपने निवास नमनाकल मोहल्ले में ईसाई धर्म का चंगाई घर्म सभा का आयोजन किया था. जिसमें कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन (Conversion) किया जा रहा था. यहां पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Naxal Encounter: मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को मुठभेड़ (Encounter) में मारे गए दो नक्सलियों (Naxalites Killed in Bijapur Encounter) की पहचान हो गई है. ढेर हुए नक्सली  एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) प्रदीप उर्फ ​​जोगा और भीमा वेको हैं. दोनों के शव छत्तीसगढ़ के दक्षिण बीजापुर के कवरगट्टा क्षेत्र में मुठभेड़ स्थल से बरामद हुए थे. बता दें कि जोगा पर 5 लाख और भीमा पर 2 लाख रुपये का इनाम था.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close