विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2026

अक्षय कुमार ने कहा- 'मुझे यह मौका मिला, कुछ लोगों को कभी नहीं मिलता..'

Akshay Kumar News: सेलेब्रिटी स्टेटस के साथ आने वाली अनिश्चितता पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि एक दिन ऐसा भी आ सकता है जब कैमरे नहीं होंगे, आर्क लाइट्स नहीं होंगी. मैं बस जितने समय तक हो सके एक्टिंग करना चाहता हूं.

अक्षय कुमार ने कहा- 'मुझे यह मौका मिला, कुछ लोगों को कभी नहीं मिलता..'
bollywood news

Akshay Kumar News: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बातचीत के दौरान स्टारडम के दबाव और पब्लिक अटेंशन के अस्थायी होने पर खुलकर बात की. लगातार मीडिया अटेंशन और पैपराजी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अक्षय ने कहा कि कैमरों की मौजूदगी एक सच्चाई है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी रात में 4.30 बजे नींद खुलती है और जब आप बाहर निकलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे सुबह के नौ बज चुके हों. इस तरह उन्होंने एक स्टार की तेज रफ्तार जिंदगी का जिक्र किया.

'एक दिन ऐसा भी आ सकता है'

सेलेब्रिटी स्टेटस के साथ आने वाली अनिश्चितता पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि एक दिन ऐसा भी आ सकता है जब कैमरे नहीं होंगे, आर्क लाइट्स नहीं होंगी. मैं बस जितने समय तक हो सके एक्टिंग करना चाहता हूं. मुझे फिल्में बहुत पसंद हैं और मैं जिंदगी भर हर तरह की फिल्में करना चाहता हूं. एक्शन, कॉमेडी, ट्रैजेडी, इमोशनल सब कुछ. मैं हर तरह का काम आजमाना चाहता हूं. दिल्ली के चांदनी चौक में अपने साधारण शुरुआत को याद करते हुए अक्षय ने कहा कि वह अपने करियर को एक ऐसे मौके के रूप में देखते हैं.  जिसे वह गंवाना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि मुझे यह मौका मिला है. कुछ लोगों को यह कभी नहीं मिलता. लोग मुझसे प्यार करते हैं, मेरी फिल्में देखते हैं, तो मैं इसे क्यों छोड़ूं.

सोशल मीडिया के माध्यम से 

अक्षय कुमार अक्सर अपने फैंस के बीच अपनी बातें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करते रहते हैं. जहां उनके फैंस उनकी बातों को काफी गंभीरता से लेते हैं. अक्षय कुमार के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी फिल्म भूत बंगला जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जिसको लेकर अक्षय कुमार के फैंस उत्सुक नजर आ रहे हैं और अक्षय कुमार को भी अपने इस फिल्म से काफी उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : Sumit Gahlawat ने Jaideep Ahlawat को दिया धन्यवाद, कहा- 'वो हमेशा मेरे लिए बड़े भाई जैसे..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com