विज्ञापन

शादीशुदा और नाबालिग बहन से दुष्कर्म, मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की ज्यादती; रात में घर में रुके थे

MP Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां एक मौसेरे भाई ने अपने दोस्त अमन खान के साथ मिलकर अपनी बहनों के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित बहनों में एक नाबालिग और एक शादीशुदा है.

शादीशुदा और नाबालिग बहन से दुष्कर्म, मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की ज्यादती; रात में घर में रुके थे
Gwalior Crime News: मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर बहन से किया दुष्कर्म.

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 22 साल की विवाहिता और उसकी नाबालिग बहन के साथ मौसेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया. घटना चार महीने पहले बिजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िताओं को डरा-धमका और उनसे 40 हजार रुपए व चांदी की पायल लेकर भाग गए. डरी-सहमी बहने पहले तो शांत रही, लेकिन हिम्मत जुटाकर वे 7 फरवरी 2026 की  रात थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया.  

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, दतिया निवासी 22 वर्षीय युवती की शादी ग्वालियर में हुई है. युवती का पति गुजरात के अहमदाबाद में पेंटर की नौकरी करता है. पीड़िता की एक बच्ची है, जिसकी देखरेख के लिए वह अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को अपने साथ रखती है. विवाहित युवती की अपने मौसेरे भाई से फोन पर बातचीत होती थी, वह कई बार उनके घर पर भी रुकता था.

दोस्त के साथ घर पर रुका आरोपी  

विवाहित पीड़िता के अनुसार, 26 सितंबर 2025 को वह अपनी बहन के साथ शीतला माता मंदिर दर्शन करने गई थी. वहां से लौटते समय उन्हें रास्ते में मौसेरा भाई और उसका दोस्त अमन खान मिल गया. रात होने के कारण उसने दोनों बहनों को घर तक छोड़ने की बात कही. घर पहुंचने पर मौसेरे भाई और अमन ने कहा कि रात अधिक हो गई है और वे उनके घर पर ही रुकेंगे. इसके बाद सब खाना-पीना खाकर सो गए.  

VIDEO: UP का आवेश भोपाल में बना ‘राजा', हिंदू लड़कियों को फंसाया, फोन में मिले 40+ अश्लील वीडियो; बजरंग दल ने दबोचा

रुपये और चांदी की पायल लेकर हो गए फरार  

रात में मौसेरा भाई विवाहिता और उसका दोस्त अमन खान उसकी नाबालिग बहन के पास पहुंचा. दोनों को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता का कहना है कि 27 सितंबर की सुबह मौसेरे भाई और अमन ने उन्हें शादी का झांसा दिया और अपने साथ लेकर निकल गए. रेलवे स्टेशन पर टिकट कराने और रहने-खाने के लिए पैसे नहीं होने की बात कहकर दोनों ने उससे 40 हजार रुपए और एक जोड़ी चांदी की पायल लेकर चले गए.  काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वे वापस नहीं आए. इसके बाद दोनों बहने मौसी के घर पहुंचीं तो वे वहां भी नहीं मिले.  

VIDEO: रास्ते से सीधे शिवराज के घर पहुंचे दिव्यांग, फिर हो गया कमाल, दिल छू लेगा 'मामा' का यह वायरल वीडियो

पुलिस कर रही मामले की जांच 

इसके बाद दोनों बहने अपने घर चली गईं. बाद में उन्होंने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी. परिवार ने उन्हें हिम्मत बंधाई, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.  

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close