उदित दीक्षित
-
MP में भाजपा का नया प्लान, अब रील्स-पोस्ट तय करेंगी नेताओं का कद, फॉलोअर्स घटेंगे तो जाएगा पद
मध्य प्रदेश में राजनीति का नया दौर शुरू हुआ है. शिवपुरी के कोलारस से बीजेपी विधायक महेंद्र यादव ने नेताओं के लिए सोशल मीडिया फॉलोअर्स की सीमा तय कर दी है. अब मंडल अध्यक्ष बनने के लिए 25 हजार और बूथ अध्यक्ष के लिए 1 हजार फॉलोअर्स होना अनिवार्य होगा.
- अगस्त 10, 2026 07:20 am IST
- Reported by: Atul Gaur, Edited by: उदित दीक्षित
-
18000 करोड़ से बदल रहा उज्जैन, महाकाल की नगरी देश का नया 'स्पिरिचुअल इकोनॉमी' मॉडल, उद्योग-रोजगार का संगम
उज्जैन देश का एक नया 'स्पिरिचुअल इकोनॉमी' मॉडल बनने जा रहा है. सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए शहर में 18 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट्स से सड़क, स्वास्थ्य, उद्योग और रोजगार का स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है. इससे इस शहर की सूरत बदल जाएगी.
- अगस्त 10, 2026 06:35 am IST
- Written by: उदित दीक्षित
-
स्कूली छात्राओं के सामने 2 घंटे तक पोस्टमार्टम, क्या यह सही है, जानिए नियम
सतना जिला अस्पताल की मर्चुरी में नियम-कायदों को दरकिनार कर दो स्कूली छात्राओं की मौजूदगी में कंकाल का पोस्टमार्टम किया गया. करीब पौने दो घंटे तक छात्राएं मोर्चरी में मौजूद रहीं. क्या यह सही है, छात्राओं के सामने पोस्टमार्टम किया जा सकता है. जानिए नियम...
- अगस्त 09, 2026 22:54 pm IST
- Reported by: ज्ञान शुक्ला, Edited by: उदित दीक्षित
-
युवती को खींचकर ऑटो में डाला, गैंगरेप कर झाड़ियों में फेंका, पीड़िता ग्वालियर के 3 थानों में भटकी
ग्वालियर में 19 साल की युवती को चौराहे से ऑटो में अगवा कर नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया गया. इसके बाद आरोपी उसे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए. होश आने के बाद पीड़िता तीन थानों में भटकी तब उसका केस दर्ज हो सका.
- अगस्त 09, 2026 21:06 pm IST
- Reported by: Dev Shrimali, Edited by: उदित दीक्षित
-
MP के सरकारी स्कूलों में छात्रों की ई-अटेंडेंस लगेगी, इस विवाद के बीच सरकार क्यों उठा रही यह कदम?
मध्य प्रदेश में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर जारी बवाल के बीच लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य कर दी है. एजुकेशन पोर्टल 3.0 के जरिए लगने वाली इस अटेंडेंस से ड्रॉप-आउट रोकने और पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी.
- अगस्त 09, 2026 20:42 pm IST
- Reported by: हरप्रीत कौर रीन, Edited by: उदित दीक्षित
-
अयोध्या चढ़ावा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर सेवादार की मिसाल, 20 लाख की हीरे की चेन लौटाई; पति की निशानी थी
अयोध्या राम मंदिर के सेवादार की ईमानदारी ने सभी का दिल जीत लिया है. सड़क पर मिली 20 लाख रुपये की हीरे लगी सोने की चेन को सेवादार ध्रुवेश मिश्रा ने महिला श्रद्धालु को सुरक्षित लौटा दिया. चढ़ावा चोरी की घटना के बीच सेवादार की इस ईमानदारी की खूब सराहना हो रही है.
- अगस्त 09, 2026 20:14 pm IST
- Reported by: अखिलेश शर्मा, Written by: उदित दीक्षित
-
बस्तर का ऐतिहासिक आजादी जश्न: 92 गांवों में पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा, 500 स्थान अमर शहीदों के नाम
दशकों तक नक्सल हिंसा झेलने वाला बस्तर अब तिरंगे के रंगों में रंगेगा. भाजपा 10 अगस्त से रायपुर से प्रदेशव्यापी तिरंगा यात्रा शुरू कर रही है, जिसके तहत बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर के 92 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा और 500 स्थान शहीदों के नाम होंगे.
- अगस्त 09, 2026 19:07 pm IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, Written by: उदित दीक्षित
-
15 अगस्त को ही क्यों मिली आजादी? उज्जैन के ज्योतिषी के शुभ मुहूर्त और आधी रात के ध्वजारोहण की अनसुनी कहानी
15 अगस्त को ही भारत को आजादी क्यों मिली? अंग्रेजों के दिए प्रस्ताव के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद की सलाह पर उज्जैन के पद्मभूषण पं. सूर्यनारायण व्यास ने आधी रात का 'शुभ मुहूर्त' निकाला था. जानिए आजादी के इस ऐतिहासिक पहलू की अनसुनी कहानी.
- अगस्त 09, 2026 18:08 pm IST
- Reported by: Lalit Jain, Edited by: उदित दीक्षित
-
इंदौर हनीमून मर्डर केस से जुड़े 'राजा भोज' ढाबे पर पिलाई जा रही थी शराब, राजा रघुवंशी के भाइयों पर FIR
शिलांग में 'हनीमून मर्डर' के शिकार राजा रघुवंशी की याद में शुरू हुए इंदौर के 'राजा भोज' ढाबे पर पुलिस ने छापा मारा है. बिना लाइसेंस अवैध शराब परोसने पर राजा के भाइयों पर FIR दर्ज की गई है.
- अगस्त 09, 2026 00:08 am IST
- Reported by: भारत पाटिल, Written by: उदित दीक्षित
-
सांची की बौद्ध विरासत पर फिदा हुए ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि, स्तूप-लाइट एंड साउंड शो देख कहा-अविस्मरणीय अनुभव
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले स्थित विश्व धरोहर सांची में ब्रिक्स देशों के 42 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भ्रमण किया. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ आए प्रतिनिधियों ने बौद्ध स्तूपों, तोरण द्वारों और लाइट एंड साउंड शो के जरिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से सराहा.
- अगस्त 08, 2026 23:45 pm IST
- Reported by: पवन सिलावट, Edited by: उदित दीक्षित
-
ग्वालियर में जहरीले सांपों का 'कहर', 1-1 मरीज को लग रहे 20 एंटी-वेनम, 34 दिनों में 540 को डंसा; 18 की मौत
ग्वालियर-चंबल अंचल में बारिश के बीच जहरीले सांपों का खौफ मंडरा रहा है. जयारोग्य अस्पताल में 34 दिनों में सर्पदंश के 540 से अधिक मामले आए हैं, जिनमें 18 मरीजों की मौत हो चुकी है. डॉक्टरों को मरीजों को बचाने के लिए 20-20 एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन तक लगाने पड़ रहे हैं.
- अगस्त 08, 2026 23:11 pm IST
- Reported by: Dev Shrimali, Edited by: उदित दीक्षित
-
चीफ जस्टिस पर तंत्र-मंत्र, श्मशान घाट में तस्वीर रखकर की तांत्रिक साधना, मछली और नींबू के साथ ये सामान मिला
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा पर बिलासपुर के एक श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र किया जा रहा था. ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए. मौके से चीफ जस्टिस की तस्वीर के साथ मछली और अन्य सामान मिला है.
- अगस्त 08, 2026 22:31 pm IST
- Written by: प्रफुल्ल तिवारी, Edited by: उदित दीक्षित
-
उज्जैन महाकाल में 9 दिन का रिकॉर्ड, 32 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 572 क्विंटल लड्डू बिके, 6.31 करोड़ की आय
उज्जैन के महाकाल मंदिर में सावन के शुरुआती 9 दिनों में 32.64 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है. इस दौरान 572 क्विंटल लड्डू प्रसादी की बिक्री से 2.61 करोड़ और शीघ्र दर्शन व्यवस्था से 3.70 करोड़ रुपये की आय मंदिर समिति को हुई है.
- अगस्त 08, 2026 20:36 pm IST
- Reported by: Lalit Jain, Edited by: उदित दीक्षित
-
MPPSC में 38वीं रैंक, अब परिधि ने 'डॉक्टर' बन पूरा किया पिता का सपना, पेट में लगे टांकों के साथ दी थी परीक्षा
19 साल की उम्र में पिता का साया उठने के बाद परिवार संभालने वाली भोपाल की परिधि सोनी को Ph.D की उपाधि मिल गई है. ये उनके पिता का सपना था, जिसे बेटी ने पूरा किया है. इससे पहले उन्होंने MPPSC में 38वीं रैंक हासिल की थी और असिस्टेंट प्रोफेसर बनी थी.
- अगस्त 08, 2026 19:56 pm IST
- Written by: उदित दीक्षित
-
किराए के मकान में छोड़ा सुसाइड नोट... छात्रा की खुदकुशी मामले में प्रेम प्रसंग एंगल से जांच कर रही पुलिस
सूरजपुर के चंद्रपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़कर खुदकुशी कर ली. सुसाइड नोट में प्रेम संबंधों का जिक्र है, हालांकि छात्रा ने किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है.
- अगस्त 08, 2026 16:53 pm IST
- Reported by: इमाम हसन, Written by: उदित दीक्षित