विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2024

MP News: पांच रुपये के सिक्के से खेल रहा था मासूम, फिर पैसे के साथ ऐसे जा गिरा कुएं में, हो गई मौत!

Guna News: 5 रुपये के सिक्के के पीछे-पीछे दौड़ता हुआ एक 7 साल का मासूम कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. हैरान करने वाली ये खबर गुना जिले से है.

MP News: पांच रुपये के सिक्के से खेल रहा था मासूम, फिर पैसे के साथ ऐसे जा गिरा कुएं में, हो गई मौत!
MP News: पांच रुपये के सिक्के से खेल रहा था मासूम, फिर ऐसे जा गिरा कुएं में, हो गई मौत!

MP News In Hindi: मध्य प्रदेश के गुना में 5 रुपये का एक सिक्का मासूम को कुएं की ओर ले गया. सिक्के के पीछे-पीछे दौड़ते-दौड़ते मासूम कब कुएं में पहुंच गया कोई समझ ही नहीं पाया. इस दौरान मासूम की मौत हो गई. दरअसल ये मामला गुना जिले का है. बता दें, म्याना थाना क्षेत्र के गजनाई गांव में घर के बाहर खेल रहे 7 वर्षीय मासूम बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई. बालक एक सिक्के से खेल रहा था, जो कुएं की तरफ चला रहा था और फिसलने की वजह से वह कुएं में जा गिरा.

 मासूम की घटना स्थल पर ही हो गई मौत

गजनाई गांव के निवासी कृषक माधौलाल कुशवाहा का 7 वर्षीय इकलौता बेटा कान्हा कुशवाह गुरुवार को घर से करीब 10 फीट दूर एक अन्य बच्चे के साथ खेल रहा था. कान्हा के पास 5 रुपये का सिक्का था, जो लुढ़कते हुए कुएं के पास चला गया. कान्हा उसे पकड़ने के लिए दौड़ा तो उसका पैर फिसल गया. वह कुएं में गिर गया. बताया जा रहा है कि कान्हा के सिर में चोट आई थी, जिसकी वजह से उसकी कुएं में डूबने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-  PM Shri School: जिस पीएम श्री स्कूल की चारों तरफ हो रही थी चर्चा, वह पहली ही बारिश में बन गया तालाब!

कान्हा परिवार का इकलौता बेटा था 

इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली और मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया. बताया जा रहा है कि कान्हा माधौलाल कुशवाह की दूसरी पत्नि की संतान था. इससे पहले भी माधौलाल कुशवाह की पहली पत्नि की मौत हो चुकी है, जिनकी दो बेटियां थीं. कान्हा माधौलाल के परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत के बाद पूरा परिवार गमगीन हो गया.

ये भी पढ़ें-  CG News: विकास की खुली पोल, रोड नहीं होने से नहीं पहुंच पाई एम्बुलेंस, खाट पर ले जाने से हो गई मरीज की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com