विज्ञापन

अधजली हालत में 3 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची पत्नी, दो बार बाल-बाल बची पीड़िता को पति ने इस बार जिंदा जलाया

Domestic Voilence: अधजली हालत में करीब 3 किमी दौड़ लगाकर थाने तक पहुंची पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पीड़िता ने बताया कि वह इतनी दहशत में थी कि पूरी रात एक भूसे के ढेर में छिप रही और सुबह हिम्मत जुटाकर सिविल लाइन थाने पहुंची और जब थाना प्रभारी को आपबीती सुनाई, तो थाने में मौजूद सभी लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.

अधजली हालत में 3 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची पत्नी, दो बार बाल-बाल बची पीड़िता को पति ने इस बार जिंदा जलाया
HALF BURNT WIFE WALKED 3 KM, LADGH FIR AGAINST HUSBAND

Wife Brunt Alive: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक विवाहिता को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पहली बार नहीं, बल्कि बल्कि यह तीसरी बार है जब पति के हाथों के मारे जाने से पीड़िता बचने में कामयाब हुई है. नए-नए तरीके से पत्नी की हत्या की साजिश रचने वाले पति ने इस बार उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया, लेकिन अधजली हालत में 3 किमी चलकर पीड़िता किसी तरह थाने पहुंच गई.  

अधजली हालत में करीब 3 किमी दौड़ लगाकर थाने तक पहुंची पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पीड़िता ने बताया कि वह इतनी दहशत में थी कि पूरी रात एक भूसे के ढेर में छिप रही और सुबह हिम्मत जुटाकर सिविल लाइन थाने पहुंची और जब थाना प्रभारी को आपबीती सुनाई, तो थाने में मौजूद सभी लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.

ये भी पढ़ें-Indore Brutal Murder: साइकोपैथ निकला प्रेमी, मर्डर के बाद प्रेमिका के साथ की थी हद पार दरिंदगी, निर्वस्त्र मिली थी MBA छात्रा की लाश

तीसरी बार हत्या का प्रयास करते हुए पति ने पत्नी को आग के हवाले कर दिया

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नया चंद्रपुरा गांव का है, जहां इंसानियत को शर्मसार करते हुए पति ने पत्नी की हत्या का प्रयास करते हुए उसे जिंदा जला दिया. एक के बाद एक नए-नए तरीकों से पत्नी की हत्या की साजिश रचने वाले पति की शिकार हुई पीड़िता रश्मि राजपूत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति कई बार उसकी हत्या में नाकाम रहे पति ने इस बार उसे पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की.

दो बार पत्नी की हत्या कोशिश में नाकाम हो चुका है आरोपी पति राजू राजपूत

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पति राजू राजपूत पहले दो बार पत्नी की हत्या कोशिश में नाकाम हो चुका है. इससे पहले, आरोपी पति ने पीड़िता रश्मि राजपूत के साथ बेरहमी से मारपीट की थी और उससे मन नहीं भरा तो आरोपी ने पीड़िता का गला घोंटकर फांसी पर लटकाने की कोशिश की. सोमवार को हद पार करते हुए उसने पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता किसी तरह जाने बचानें में सफल रही. 

ये भी पढ़ें-A Heart Wrenching Video: सावधान! कभी भी हमला कर सकता हैं सांड, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

अधजली हालत में थाने पर पहुंची पीड़िता की हालत बहुत खराब थी. पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है. पीड़िता ने पुलिस से दरख्वास्त की है कि पति को जेल न भेजा जाए, क्योंकि उसे अपने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की चिंता है.

जीरो एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति राजू राजपूत की तलाश मे ंजुटी पुलिस

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने कहा कि महिला के बयानों के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज किया गया है और आरोपी पति राजू राजपूत की तलाश शुरू कर दी गई है. थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ  सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-तीसरी शादी कर सुर्खियों में आए आईएएस अवि प्रसाद, IAS अंकिता धाकड़ से गुना रिसॉर्ट में गुपचुप रचाई शादी!

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close