विज्ञापन

MP 10th Board Paper Leak: MP में शिक्षिका का कारनामा, WhatsApp स्टेटस पर शेयर कर दिया 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर

10th Board Paper Leak: 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप स्टेट्स पर शेयर होने की सूचना के बाद बुरहानपुर जिला कलेक्टर ने आरोपी शिक्षिका राजकुमारी सोनी को तत्काल निलंबित कर दिया. आरोपी शिक्षिका ने मंगलवार को सुबह 9:35 पर पेपर को व्हाट्सएप के स्टेट्स पर लगाया था. सूचना के बाद कलेक्टर द्वारा आरोपी शिक्षिका के निलंबन की कार्रवाई की गई है.

MP 10th Board Paper Leak: MP में शिक्षिका का कारनामा, WhatsApp स्टेटस पर शेयर कर दिया 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर
MP BOARD 10TH BOARD EXAM PAPER LEAKED ON WHATSAPP STATUS

10th Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित कराए जा रहे 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक होने की सूचना है. 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप स्टेट्स पर शेयर किया गया. आरोप है कि बुरहानपुर जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर एक शिक्षिका द्वारा लीक किया गया, जिसकी सूचना के बाद जिले में हड़कंप गया और फिलहाल आरोपी शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है.

10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप स्टेट्स पर शेयर होने की सूचना के बाद बुरहानपुर जिला कलेक्टर ने आरोपी शिक्षिका राजकुमारी सोनी को तत्काल निलंबित कर दिया. आरोपी शिक्षिका ने मंगलवार को सुबह 9:35 पर पेपर को व्हाट्सएप के स्टेट्स पर लगाया था. सूचना के बाद कलेक्टर द्वारा आरोपी शिक्षिका के निलंबन की कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें-अधजली हालत में 3 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची पत्नी, दो बार बाल-बाल बची पीड़िता को पति ने इस बार जिंदा जलाया

व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाया 10वीं बोर्ड परीक्षा की अंग्रेजी का पेपर

रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप स्टेट्स पर 10वीं बोर्ड परीक्षा की अंग्रेजी का पेपर लगाने वाली शिक्षिका राजकुमारी सोनी प्राथमिक शिक्षिका जिले की उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में तैनात हैं. व्हाट्सऐप स्टैटस पर बोर्ड परीक्षा का पेपर शेयर करने की जांच ADM द्वारा कराई गई और जांच में मामले की पुष्टि के बाद आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया. शिक्षिका ने सोमवार सुबह 9:06 के आसपास व्हाट्सऐप स्टेट्स पर पेपर लगाया था. 

अनुपस्थित छात्रों के पेपर का फोटो खींचकर स्टेट्स पर लगाया था 

गौरतलब है व्हाट्सएप स्टेट्स पर अंग्रेजी का पेपर शेयर होने की सूचना के बाद तुकईथड उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा शिक्षिका से पूछताछ की गई. शिक्षिका ने स्वीकार किया कि उसने छात्रों को नकल कराने के लिए अनुपस्थित छात्र के टेबल से फोटो खींचकर एक अन्य व्यक्ति को भेजा ताकि प्रश्न पत्र को हल कर छात्रों को नकल कराई जा सके.

ये भी पढ़ें-तीसरी शादी कर सुर्खियों में आए आईएएस अवि प्रसाद, IAS अंकिता धाकड़ से गुना रिसॉर्ट में गुपचुप रचाई शादी!

छात्रों को नकल कराने की आरोपी शिक्षिका राजकुमारी सोनी और केन्द्र अध्यक्ष को जिला कलेक्टर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित दिया गया है. निलंबन की कार्रवाई के बाद आरोपी शिक्षिका राज कुमारी सोनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस थाने में निलंबित शिक्षिका से पूछताछ कर रही है.

आरोपी शिक्षिका और परीक्षा केंद्र अध्यक्ष को तत्काल बदला गया

उल्लेखनीय है निलंबन की कार्रवाई के बाद आरोपी शिक्षिका राजकुमारी सोनी को तत्काल सेंटर से बाहर कर दिया गया और केंद्र अध्यक्ष को भी बदल दिया गया, जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर सुचारू रूप से परीक्षा संपन्न कराई गई. बता दें, केंद्र में सोमवार को परीक्षा में उपस्थित 109 छात्र-छात्राओं को सुबह 8:40 के पूर्व ही प्रवेश दे दिया गया था और प्रश्न पत्र निर्धारित समय पर वितरित किया गया था.

ये भी पढ़ें-India's First Prison: सैटेलाइट बेस्ड जीपीएस मॉनिटरिंग से लैस हुआ नर्मदापुरम सेंट्ल जेल, अब फुर्र होने से पहले 100 बार सोचेंगे कैदी!

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close