Mahamandaleshwar Himangi Sakhi: महाशिवरात्रि के मौके पर भोपाल के लालघाटी इलाके के प्राचीन परिसर में आयोजित किन्नर धर्म सम्मेलन में किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को देश की पहली किन्नर शंकराचार्य घोषित किया गया है. किन्नर शंकराचार्य बनने के बाद हिमांगी सखी से NDTV ने खास बातचीत की.
'किन्नर समाज के लिए कोई नहीं खड़ा हुआ'
किन्नर शंकराचार्य हिमांगी सखी ने NDTV से बातचीत में कहा कि हमारे समाज की उन्नति और शिक्षा की बात हम करेंगे. आज हमारे देश में चार शंकराचार्यों की बात करते हैं, लेकिन किन्नर समाज के लिए कोई नहीं खड़ा हुआ... हमारे समाज के सनातनी बच्चों को धर्मांतरण से हम बचाएं. हिमांगी सखी ने कहा हमने 5वें पीठ और पांचवे शंकराचार्य की बात ही नहीं की. हमने प्रथम किन्नर शंकराचार्य और उनके प्रथम मठ की बात की है. किन्नर शंकराचार्य और पीठ पूरी तरह अलग है. अभी सिर्फ एक शंकराचार्य घोषित हुए हैं और आने वाले समय मे किन्नर पीठ से 3 और शंकराचार्य चुनेंगे.
'किन्नरों के धर्मांतरण पूरे देश में हो रहा'- हिमांगी सखी
किन्नर उपदेवता में आते हैं. किसी के पेट मे दर्द हो रहा हो तो मैं उन्हें क्लियर कर दूं वह हमसे शास्त्रार्थ कर लें. मैं चुनौती देती हूं. किन्नरों के धर्मांतरण पर कहा कि ऐसी स्थिती पूरे देश मे हैं. अगर प्रशासन ने सही से जांच न की तो हमें अपनी टीम का गठन करना पड़ेगा. हमारे सनातनी किन्नर बच्चों को टारगेट किया जा रहा है. कुछ ऐसे विधर्मी लोग हैं जो सनातन का चोला पहनकर अपने आप को महामंडलेश्वर बाते हैं, लेकिन अपना धर्म बेंच खाया है.. चंद पैसे के लिए अपने धर्म को बेचकर मुसलमानों के चरणों मे बैठ गए हैं.
'गद्दी के लिए इंदौर में ड्रामा किया गया'
उन्होंने कहा कि पुष्कर में हमारा पहला पीठ होगा. ब्रह्मा जी ने सर्वप्रथम किसी जीव की उतपत्ति की थी तो वो किन्नर हैं. हम शिव और शक्ति का स्वरूप हैं. अर्धनारीश्वर स्वरूप हैं. किन्नरों के आपसी विवाद पर उन्होंने कहा कि इंदौर में फिनायल पीने का ड्रामा किया गया.. मेडिकल रिपोर्ट में आया है कि फिनायल पिया ही नहीं गया. गद्दी के लिए इंदौर में ड्रामा किया गया. हम किन्नरों को एकजुट करने के लिए कोशिश करेंगे. अगर किसी किन्नर ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है तो वह हमारे पास आएं हम घर वापसी कराएंगे. करीब 7 लाख आंकड़ा है. 500 किन्नरों को भोपाल में घर वापसी कराई गई है.
ये भी पढ़ें: PMFBY: 15,756 करोड़ प्रीमियम, 4,140 करोड़ रुपये क्लेम: फसल बीमा के आंकड़ों ने मध्य प्रदेश में छिड़ी बड़ी बहस