विज्ञापन

Digvijay Singh: 'पंडित जवाहरलाल नेहरू के संविधान को जलाया गया...' दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान

Digvijay Singh on Constitution: इंदौर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने संविधान को लेकर कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के संविधान को जला दिया गया. अब भारतीय संविधान को बचाने की सख्त जरूरत है.

Digvijay Singh: 'पंडित जवाहरलाल नेहरू के संविधान को जलाया गया...' दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान
इंदौर में दिग्विजय सिंह ने संविधान को लेकर दिया विवादित बयान

Digvijay Singh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मंच से एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pt. Jawaharlal Nehru) का जो संविधान था उसे जला दिया गया. अब हमें केवल भारतीय संविधान को बचाना है. दिग्विजय सिंह ने अपने भाषण में भारतीय संविधान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह संविधान सभी वर्गों के अधिकारों को सुनिश्चित करता है. उन्होंने मंच से एक पर्चा भी वितरित किया, जिसमें अनुसूचित जाति, महिलाओं, किसानों, पिछड़े वर्ग और आदिवासियों के अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई थी. 

इंदौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते दिग्विजय सिंह

इंदौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते दिग्विजय सिंह

संविधान देता है खास ताकत-दिग्विजय सिंह

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौराण एमपी के पूर्व सीएम ने कहा, 'भारतीय संविधान हमें वह ताकत देता है जिससे जनता अपने नेताओं को चुन सकती है और उन्हें सत्ता से हटा सकती है. यह ताकत हमें बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखित भारतीय संविधान से मिली है.' भाषण में एक ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि आजादी से पहले राजा-रजवाड़ों का शासन था, जहां राजा का चुनाव नहीं होता था बल्कि वह वंशानुगत होता था. उन्होंने कहा कि 1947 में जब देश आजाद हुआ, तो राजा-रजवाड़ों का अंत हुआ और जनता का राज स्थापित हुआ. यह बदलाव भारतीय संविधान की वजह से आया.

ये भी पढ़ें :- Republic Day 2025: CM मोहन यादव ने इंदौर से प्रदेशवासियों को दिया खास संदेश, जानें 10 बड़ी बातें

कार्यकर्ताओं से की खास अपील

दिग्विजय सिंह ने कहा कि संविधान में जिन कानूनों का उल्लेख किया गया है, वे कमजोर वर्गों, महिलाओं और किसानों के लिए हैं. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस पर्चे का अध्ययन करने की अपील की. दिग्विजय सिंह ने बाबा साहब अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संविधान ने हमें वह ताकत दी है, जिससे हम अपने अधिकारों के लिए लड़ सकते हैं. उन्होंने संविधान के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह जनता को न केवल अधिकार देता है बल्कि उनके हक की रक्षा भी करता है.

ये भी पढ़ें :- Republic Day 2025: 22 झांकियों में दिखेगी MP की झलक, लाल परेड ग्राउंड में गूंजेंगे देशभक्ति के तराने

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close