विज्ञापन

MP RTE Admission 2026: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू; पहले दिन 22 हजार आवेदन

RTE 2026-27: MP RTE Admission 2026 शुरू. प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए पहले ही दिन 22 हजार से ज्यादा आवेदन. जानें तारीखें और प्रक्रिया.

MP RTE Admission 2026: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू; पहले दिन 22 हजार आवेदन
MP RTE Admission 2026: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू; पहले दिन 22 हजार आवेदन

RTE Admission 2026: आखिरकार पैरेंट्स का इंतजार खत्म हुआ और मध्य प्रदेश में आरटीई (MP RTE Admission 2026) के तहत प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन (Private School Free Admission RTE) की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन शुरू होते ही पहले ही दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला. प्रदेशभर से हजारों अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फॉर्म (RTE Admission Form) भरे और शुक्रवार शाम 6:30 बजे तक 22 हजार से ज्यादा आवेदन दर्ज हो चुके थे. अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया शुरू होते ही लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला. इससे साफ है कि अब शहर के साथ-साथ गांव के लोग भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर जागरूक हो रहे हैं और सरकारी योजनाओं का फायदा लेना चाहते हैं. आरटीई के जरिए गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को अच्छे निजी स्कूलों में पढ़ने का मौका मिल रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आने वाले दिनों में और ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद : शिक्षा विभाग

राज्य शिक्षा केंद्र (Rajya Shiksha Kendra) के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि पहले ही दिन इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आना अच्छी बात है. इसका मतलब है कि माता‑पिता अब बच्चों की पढ़ाई को गंभीरता से ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था होने से लोगों को सहूलियत मिली है. अब गांव से भी लोग मोबाइल या नजदीकी इंटरनेट सेंटर से आसानी से फॉर्म भर पा रहे हैं.

28 मार्च तक भरे जा सकते हैं आवेदन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मार्च 2026 है. जिन माता‑पिता ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे www.rteportal.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. शिक्षा विभाग ने सलाह दी है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन कर दें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.

14 से 30 मार्च तक कागजों की जांच

आवेदन के बाद बच्चों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी. यह प्रक्रिया 14 मार्च से 30 मार्च 2026 तक चलेगी. माता‑पिता को अपने आवेदन के साथ लगाए गए कागजात लेकर संबंधित संकुल केंद्र वाले स्कूल में जाना होगा, जहां अधिकारी जांच करेंगे. अगर कागज पूरे और सही पाए गए, तभी बच्चे का आवेदन आगे बढ़ेगा.

2 अप्रैल को निकलेगा लॉटरी से नाम

आरटीई के तहत बच्चों का चयन 2 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के जरिए किया जाएगा. जिन बच्चों का नाम लॉटरी में आएगा, उन्हें किस स्कूल में दाखिला मिला है, इसकी जानकारी माता‑पिता के मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भेजी जाएगी. इसके अलावा चयन सूची आरटीई पोर्टल पर भी देखी जा सकेगी.

मदद और जानकारी कहां मिलेगी?

अगर आवेदन भरने या प्रक्रिया को लेकर कोई दिक्कत हो, तो माता‑पिता आरटीई पोर्टल के अलावा जिला परियोजना कार्यालय, विकासखंड स्रोत केंद्र या नजदीकी जनशिक्षा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं. वहां से पूरी जानकारी और मदद दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त जारी; छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें : लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी; CM मोहन यादव ने 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, घाटीगांव से मिली सौगातें

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27: अब गरीब का बच्चा भी पढ़ेगा; इस सत्र से छत्तीसगढ़ में RTE की सीटें बढ़ीं, नए नियम जारी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close