विज्ञापन

भोपाल में मतदाता सूची पर नया विवाद: 6-7 लोगों के घर में 30-40 वोटर, दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग को सौंपे दस्तावेज

दिग्विजय सिंह सोमवार को राज्य निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने ऐसे दस्तावेज जमा किए जिन्हें उन्होंने “दस्तावेजी साक्ष्य” बताया. उनका दावा है कि कई ऐसे घरों के पते पर दर्जनों मतदाताओं के नाम दर्ज कर दिए गए हैं, जहां वास्तव में केवल कुछ ही लोग रहते हैं. यह शिकायत हाल ही में पूरी हुई स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया से जुड़ी है.

भोपाल में मतदाता सूची पर नया विवाद: 6-7 लोगों के घर में 30-40 वोटर, दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग को सौंपे दस्तावेज
FORMER MP CM DIGVIJAY SINGH RAISED QUESTION OVER BHOPAL VOTER LIST

Controversy Over Voter List: मध्यप्रदेश में मतदाता सूची को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दस्तावेज सौंपे हैं. 

दिग्विजय सिंह सोमवार को राज्य निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने ऐसे दस्तावेज जमा किए जिन्हें उन्होंने “दस्तावेजी साक्ष्य” बताया. उनका दावा है कि कई ऐसे घरों के पते पर दर्जनों मतदाताओं के नाम दर्ज कर दिए गए हैं, जहां वास्तव में केवल कुछ ही लोग रहते हैं. यह शिकायत हाल ही में पूरी हुई स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया से जुड़ी है.

ये भी पढ़ें-दिग्विजय सिंह ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- राजनीति से संन्यास नहीं, बस तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहता

कुछ घरों में केवल 6 से 8 लोग रहते हैं, वहां मतदाता सूची में 30 से 40 नाम दर्ज हैं

सौंपे गए दस्तावेजों के अनुसार, भोपाल के करोंद इलाके के वार्ड 75 स्थित रतन कॉलोनी में कई घरों के पते पर असामान्य रूप से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं. दिग्विजय सिंह का आरोप है कि कुछ घरों में जहां केवल 6 से 8 लोग रहते हैं, वहां मतदाता सूची में 30 से 40 नाम दर्ज हैं, जिससे मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

आरोपों के समर्थन में संबंधित मकान मालिकों के शपथपत्र भी आयोग को सौंपे 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि नरेला विधानसभा क्षेत्र के रतन कॉलोनी के मकान नंबर 21 के मालिक हमीर सिंह यादव के अनुसार उनके घर में छह कमरे हैं और परिवार के केवल चार सदस्य ही मतदाता हैं, लेकिन मतदाता सूची में इस पते पर करीब 39-40 नाम दर्ज हैं. इसी तरह मकान नंबर 10 के मालिक कमलेश कुमार गुप्ता ने शपथपत्र में कहा कि उनके घर में करीब 8 वैध वोटर हैं, लेकिन वोटर लिस्ट में लगभग 36 नाम इस पते से जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें-Pro-Iran Slogans: ईरान के पक्ष में VIDEO बनाने वाले 4 युवक भेजे गए जेल, MP पुलिस ने हाथों में हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस

नरेला विधानसभा क्षेत्र के रतन कॉलोनी के मकान नंबर 2 के मालिक पोखन लाल साहू ने बताया कि उनके घर में सिर्फ सात मतदाता हैं, जबकि मतदाता सूची में करीब 37 नाम दर्ज हैं। मकान मालिकों का कहना है कि जिन लोगों के नाम उनके पते पर दर्ज हैं, वे कभी वहां रहे ही नहीं और वे उन्हें पहचानते भी नहीं हैं.

ये भी पढ़ें-MP बासमती चावल को GI टैग देने की मांग , पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही हुई है

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया, जिसका उद्देश्य 100 प्रतिशत घर-घर जाकर सत्यापन करना था, उसमें गंभीर लापरवाही हुई है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने उनके घरों पर जाकर वास्तविक भौतिक सत्यापन ही नहीं किया, जिसके कारण बड़ी संख्या में कथित फर्जी नाम सूची में जुड़ गए।

मामले की निष्पक्ष जांच, फर्जी नामों को हटाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिग्विजय सिंह ने निर्वाचन आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, फर्जी नामों को हटाने और लापरवाही या हेरफेर के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव की विश्वसनीयता मतदाता सूची की शुद्धता पर निर्भर करती है और अगर ऐसी बड़ी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं तो किसी भी चुनावी प्रक्रिया से पहले उन्हें सुधारा जाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-ग्वालियर नगर निगम की बड़ी लापरवाही, पीएम आवास वाटर टैंक में मरी मिली 5 छिपकलियां, दहशत में आया 1300 परिवार

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि जहां बड़ी संख्या में कथित फर्जी नाम जोड़े गए, वहीं कई वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। इससे मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Bhoomika Jain Success Story: बिना कोचिंग सतना की बेटी ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, तीसरे प्रयास में रचा इतिहास, हासिल की 331वीं रैंक

शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए अधिकारी ने कहा कि जांच विधिक प्रक्रिया के तहत होगी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच विधिक प्रक्रिया के तहत की जाएगी. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से किसी नाम को हटाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से औपचारिक शिकायत दर्ज करनी होती है, जिसमें घोषणा व सत्यापन शामिल होता है. उन्होंने कहा कि निचले स्तर के अधिकारी जांच करते हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी. 

लंबे समय से मतदाता सूची में संदिग्ध नामों को लेकर शिकायत के बाद भी नहीं हटे कुछ नाम

शिकायतकर्ताओं में से एक कमलेश कुमार गुप्ता का कहना है कि वह वर्ष 2007 से अपने घर में रह रहे हैं और लंबे समय से मतदाता सूची में संदिग्ध नामों को लेकर शिकायत कर रहे हैं. उनके मुताबिक पहले उनके पते पर करीब 70 फर्जी नाम दर्ज थे और SIR प्रक्रिया के बाद भी करीब 42 संदिग्ध नाम अब भी सूची में बने हुए हैं. वहीं, पोखन लाल साहू का आरोप है कि पहले उनके पते पर 65 फर्जी नाम जुड़े हुए थे और शिकायतों व शपथपत्र देने के बावजूद संशोधन के बाद भी 37 नाम अभी भी सूची में मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें-Good News: गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान MP के किसानों को प्रति क्विंटल मिलेगा 40 रुपए का बोनस

इस शिकायत ने मध्य प्रदेश में मतदाता सूची संशोधन को लेकर चल रही बहस को एक नया राजनीतिक आयाम दे दिया है। दिग्विजय सिंह जब दस्तावेज सौंपने निर्वाचन कार्यालय पहुंचे तो उनके साथ कांग्रेस के कई नेता और शिकायतकर्ता रतन कुमार गुप्ता, पोखन लाल साहू और देव नारायण विश्वकर्मा भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है अब इस पूरे मामले में नजर निर्वाचन आयोग की जांच पर टिकी है. अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सवाल और गंभीर हो जाएगा कि आखिर कुछ घरों के पते पर दर्जनों मतदाताओं के नाम कैसे दर्ज हो गए.

ये भी पढ़ें-Queue At Petrol Pump: ईरान-इजरायल युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने की अफवाह से पंपों पर लगी लंबी लाइनें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close