विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2023

"मैं राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता नहीं मानता, उन्हें बहुत तवज्जो..." : दिग्गी के भाई लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान

पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी केवल एक सांसद हैं और वह पार्टी के बाकी सांसदों के बराबर हैं. उन्होंने कहा, 'कोई जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से (बड़ा) बनता है.'

"मैं राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता नहीं मानता, उन्हें बहुत तवज्जो..." : दिग्गी के भाई लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान
फाइल फोटो

Congress Leader Lakshman Singh: कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह (Lakshman Singh) ने कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता और सांसद हैं और उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह शनिवार को मध्य प्रदेश के गुना (Guna) में कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे जिस दौरान उन्होंने यह बयान दिया. 

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में बयान देते हैं तो उनका चेहरा टीवी पर कम दिखाया जाता है तो इस पर लक्ष्मण सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी एक सांसद हैं. वह (पार्टी के) अध्यक्ष नहीं हैं और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं. इसके अलावा राहुल गांधी कुछ नहीं हैं.' उन्होंने कहा, 'आप (मीडिया) लोगों को राहुल गांधी को इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए और न ही हमें ऐसा करना चाहिए.'

यह भी पढ़ें : Happy New Year 2024: नए साल में नए बंगले में शिफ्ट होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और मंत्री, ऐसा है बंगला

'मैं राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता नहीं मानता'

पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी केवल एक सांसद हैं और वह पार्टी के बाकी सांसदों के बराबर हैं. उन्होंने कहा, 'कोई जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से (बड़ा) बनता है. राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए, मैं भी नहीं मानता. वह एक साधारण सांसद हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें तवज्जो देते हैं या नहीं.'

यह भी पढ़ें : नए साल पर कुनो पार्क घूमने वालों के लिए गुड न्यूज, 15 महीने बाद खुला टिकटोली मेन गेट

'हम सब पार्टी के कार्यकर्ता हैं'

इस बारे में जब लक्ष्मण सिंह से रविवार को पूछा गया तो उन्होंने न्यूज एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि राहुल गांधी ने खुद कहा है कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा, 'हम सब पार्टी कार्यकर्ता हैं.' पिछले महीने हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चचौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेंची ने लक्ष्मण सिंह को 61,000 से अधिक मतों से हराया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com