विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस रूट की एक साथ इतनी ट्रेनें 14–15 फरवरी तक रहेंगी रद्द

Indian Railway News: रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यह कार्य यात्री सुरक्षा और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आवश्यक है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन जाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें. वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लेने से असुविधा से बचा जा सकता है.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस रूट की एक साथ इतनी ट्रेनें 14–15 फरवरी तक रहेंगी रद्द

Train Cancelled News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में हथबंद–भाटापारा सेक्शन के बीच रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग कार्य किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य के चलते 14 और 15 फरवरी 2026 को कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें.

14 फरवरी 2026 को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी

निर्धारित कार्य के कारण 14 फरवरी 2026 को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. इनमें रायपुर–बिलासपुर, बिलासपुर–रायपुर, गेवरा रोड–बिलासपुर, कोरबा–रायपुर तथा रायपुर–इतवारी रूट की गाड़ियां शामिल हैं. इन ट्रेनों के रद्द रहने से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा.

Today Train Cancelled List

Today Train Cancelled List
Photo Credit: File Photo

 15 फरवरी को भी कुछ ट्रेनों पर असर

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 फरवरी 2026 को भी कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी. खासतौर पर इतवारी–रायपुर और रायपुर–बिलासपुर रूट की मेमू/पैसेंजर सेवाएं प्रभावित रहेंगी. यह निर्णय ट्रैक और संरचनात्मक कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए लिया गया है.

 बीच रास्ते में समाप्त होंगी ये गाड़ियां

कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएंगी और बीच मार्ग में ही समाप्त कर दी जाएंगी. झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 मेमू पैसेंजर 14 फरवरी को बिलासपुर में ही समाप्त होगी और बिलासपुर–गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.  वहीं 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 14 फरवरी को गोंदिया से नहीं चलेगी, बल्कि बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी. इस कारण गोंदिया–बिलासपुर सेक्शन में यह ट्रेन रद्द रहेगी.

यह भी पढ़ें- Arpa Festival 2026: अरपा महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने भूपेश बघेल किया बड़ा हमला, बोले—जनता ने कांग्रेस को नकारा

भिलाई स्टेशन पर 11 केवी सीएसपीडीसीएल फीडर और इलेक्ट्रॉन पोर्टल से जुड़े डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण 14 फरवरी 2026 को रायपुर–दुर्ग और दुर्ग–रायपुर के बीच चलने वाली चार मेमू ट्रेनें भी रद्द रहेंगी. इससे भिलाई और दुर्ग क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- CG Police: जिसे करनी थी कानून की पहरेदारी, वह सिपाही सड़क पर नशे में मिला धुत, वीडियो वायरल

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close