विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2024

दमोह हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9, परिजनों को सरकार से मिली आर्थिक मदद

बुधवार को मौत का आंकड़ा 7 से बढ़कर 9 हो चुका है. बताया जा रहा है कि ऑटो में 10 यात्री सवार थे. सभी लोग बांदकपुर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी बीच शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने ऑटो को टक्कर मार दी.

दमोह हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9, परिजनों को सरकार से मिली आर्थिक मदद
दमोह हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9, परिजनों को सरकार से मिली आर्थिक मदद

Damoh Accident : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में 4 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. जबकि, इलाज के दौरान एक बच्चे ने बुधवार को दम तोड़ दिया. मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सात लोगों की मौत हो गई थी. बुधवार को मौत का आंकड़ा 7 से बढ़कर 9 हो चुका है. बताया जा रहा है कि ऑटो में 10 यात्री सवार थे. सभी लोग बांदकपुर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी बीच शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने ऑटो को टक्कर मार दी. घटना के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है.

मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार

सभी मृतकों का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया. इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए सहायता राशि देने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "दमोह जिले अंतर्गत दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में कई अनमोल जिंदगियों की मृत्यु के दुखद समाचार से मन व्यथित है. इस भीषण सड़क हादसे में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. "

CM यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

❝ दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में कई अनमोल जिंदगियों के दुखद समाचार मिले हैं. इस भीषण हादसे में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. भगवान से प्रार्थना है कि सभी मृतकों की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान हो. राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. दुख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. ❞

ये भी पढ़ें : 

"मैं तो तुम्हें देख रहा हूँ.... " प्रिंसिपल की हरकत के बाद भड़की छात्रा ने दर्ज कराई FIR

ये भी पढ़ें : 

साड़ी का पल्लू कसकर महिला के साथ हैवानियत ! बदले के लिए शख्स ने पार की हदें 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com