विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2024

साड़ी का पल्लू कसकर महिला के साथ हैवानियत ! बदले के लिए शख्स ने पार की हदें 

Crime News in Hindi : बलौदा बाजार में एक पुरानी रंजिश अधेड़ उम्र के शख्स पर इस कदर हावी हो गई कि उसने एक महिला के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी. जब इस घटना का खुलासा हुआ तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई.  

साड़ी का पल्लू कसकर महिला के साथ हैवानियत ! बदले के लिए शख्स ने पार की हदें 
साड़ी का पल्लू कसकर महिला के साथ हैवानियत ! पुरानी रंजिश का लिया बदला

Crime News : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक पुरानी विवाद की जड़ इतनी गहरी हो गई कि एक आदमी क्रूरता पर उतर आया और उसने एक महिला को जान से मार दिया. इस विवाद ने शख्स को इतना क्रूर बना दिया कि उसने महिला की जान लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी. आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना बलौदा बाजार जिले के पलारी इलाके के बलौदी गांव की है. जहां एक महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को दोपहर में महिला की लाश उसी के घर में पाई गई थी. इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस में दर्ज हुआ मामला

दरअसल, इस घटना के तार 14 अगस्त से जुड़े हुए हैं. बीते दिन लेखराम (48) नाम का एक शख्स पुलिस स्टेशन पंहुचा और आपबीती बताई. उसने बताया कि सुबह 9 बजे वह अपनी बहू के साथ खेत में काम करने गया था. उसका बेटा खेत की रखवाली के लिए बाहर था. उसकी पत्नी जानकी बाई और एक साल की नातिन घर में रुकी हुई थीं. इसी बीच दोपहर 1:10 बजे भतीजे ने फोन कर बताया कि चाची जानकी बाई घर के अंदर कोठा में रखे कोठना में बेहोश में पड़ी हैं. इस सूचना पर लेखपाल तुरंत घर आया और देखा कि उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी थी और नातिन रो रही थी. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी.

पुलिस ने शुरू की पूछताछ

रिपोर्ट के बाद पुलिस बलौदी गांव पहुंची और FSL टीम के माध्यम से भी घटनास्थल जायजा लिया. घटनास्थल पर घर के कोठा में मृतिका जानकी बाई (45) मृत पाई गई. उसका सिर अंदर पानी में डूबा हुआ था और सिर में चोट के निशान थे. साथ ही गले में साड़ी का पल्लू भी कसा हुआ प्रतीत हो रहा था. हत्या की जानकारी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास के पड़ोसियों और गांव के लोगों से पूछताछ की.

कैसे हुआ मौत का खुलासा

पूछताछ में पता चला कि गांव के ही जोगीराम के साथ मृतिका का पहले से विवाद चल रहा था और उसने पूर्व में भी मृतिका को जान से मारने की धमकी दी थी. घटना के दिन आरोपी को मृतिका के घर की गली में भी देखा गया था. तमाम सबूतों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी जोगीराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जानकी बाई की हत्या करने की बात कबूल की.

ये भी पढ़ें : 

चरित्र शक में पति ने पूरे परिवार का घोंटा गला ! अब कोर्ट से मिली फांसी की सजा

आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने बताया कि  मृतिका से चले आ रहे पुराने विवाद का बदला लेने की नियत से आरोपी ताक में बैठा था. जब उसने मृतिका के पति, बहू, और बेटे को खेत की तरफ जाते देखा, तो वह घर में दाखिल हुआ और सबसे पहले मृतिका के गले में साड़ी को कसकर उसे मारने की कोशिश की. इसके बाद उसने मृतिका के सिर को कोठना के पत्थर में पटककर चोट पहुंचाई और फिर सिर को कोठना के पानी में डुबो दिया. इस तरह से हत्या के लिए आरोपी ने हर संभव प्रयास किया. वहीं, मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें : 

बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com