विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2024

Sambal Yojana : CM मोहन ने दिया 225 करोड़ रुपए का 'संबल', 10 हजार 236 हितग्राहियों के खाते में आई खुशखबरी

Sambal Yojna News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय से मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना (संबल) के अंतर्गत 10 हजार 236 हितग्राही श्रमिक परिवारों के बैंक खातों में 225 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की.

Sambal Yojana : CM मोहन ने दिया 225 करोड़ रुपए का 'संबल', 10 हजार 236 हितग्राहियों के खाते में आई खुशखबरी
Sambal Yojana : CM मोहन ने दिया 225 करोड़ रुपए का 'संबल', 10 हजार 236 हितग्राहियों के खाते में आई खुशखबरी.

Sambal Yojana Rs 225 crore transferred : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय से मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना (संबल) के अंतर्गत 10 हजार 236 हितग्राही श्रमिक परिवारों के बैंक खातों में 225 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की, इस दौरान CM ने कहा है कि संबल योजना आपात स्थिति में श्रमिकों के लिये अपने नाम के अनुरूप संबल प्रदान करती है. उन्होंने कहा कि मुश्किल और दुख की घड़ी में सरकार श्रमिकों के साथ है. उन्होंने कहा कि पीड़ित हितग्राही के परिजनों के लिए यह राशि राज्य शासन की ओर से संवेदनाओं के रूप में है. कठिनाई के समय में यह राशि श्रमिकों को अवश्य ही सहारा देगी.

5,626 करोड़ रुपए की दी जा चुकी है सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना वर्ष 2018 में प्रारंभ की गई थी. इस योजना के अंतर्गत प्रारंभ से अब तक 6 लाख 16 हजार से अधिक प्रकरणों में 5,626 करोड़ से अधिक के हितलाभ दिए जा चुके हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल की सराहना करते हुए कहा कि  पटेल ने संवेदनशीलता के साथ काम किया है. उन्होंने यह प्रयास किया है कि समाज के अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा.

हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राशि अंतरण कार्यक्रम में संबल योजना के कुछ हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी किया. उन्होंने नर्मदापुरम से मति रेखा प्रधान, सीहोर से कृष्णा बाई, डिंडोरी से लमती बाई, सागर से शोभारानी और कृष्णा देवी से चर्चा की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है, आज दी जा रही राशि आपके परिवार के लिए मददगार साबित होगी.

'संबल 2.0 योजना में 32 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि संबल योजना में एक करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिक भाई-बहन अपना पंजीयन करा चुके हैं. इनमें से संबल 2.0 योजना में 32 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह एक अनूठी योजना है, जिसमें करोड़ों जरूरतमंद परिवार को बच्चे के जन्म से लेकर पूरे जीवनकाल तक मदद की जाती है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घर-घर जाकर सामान और सेवाएं देने वाले श्रमिकों को असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में रखा गया है और इन्हें भी मार्च 2024 से संबल योजना का लाभ दिया जा रहा है. इनमें पत्थर तोड़ने वाले, ईंट बनाने वाले, खाना बनाने वाले, घरों में काम करने वाले, तेंदूपत्ता संग्राहक आदि शामिल किए गए हैं. इन्हें इस योजना में अनुग्रह सहायता राशि, शिक्षा प्रोत्साहन योजना, प्रसूति सहायता, आयुष्मान भारत और राशन पर्ची जैसी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UPSC की तैयारी करते-करते खोल ली "यूपीएससी सब्जीवाला" दुकान, यहां काम करते हैं 10 प्रतिभागी

आज टंटया मामा की पुण्यतिथि का दिन है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज क्रांतिसूर्य जननायक टंटया मामा की पुण्यतिथि का दिन है. उन्होंने अपने समाज को अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्त कराने के प्रयास किए. आज के दिन ही राज्य सरकार ने श्रमिकों परिवारों को लाभ दिया है.

ये भी पढ़ें- Agniveer Recruitment रैली के लिए युवाओं को कचरा गाड़ी में ले जाया गया भर्ती स्थल, सामने आई प्रशासन की बदइंतजामी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com