विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2024

हनीट्रैप में फंसे पति को ऐसे छुड़ा लाई भोपाल की 'सावित्री', वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने वालों को याद आ गई नानी

Wife Rescued Husband From Honeytrap: हनीट्रैप गैंग में शामिल युवतियों ने व्यापारी के साथ आपत्तिजनक कुछ फोटो, वीडियो बनाए थे, जिन्हें वो व्हॉट्सएप पर शेयर करने की धमकी देकर वो बार-बार व्यापारी से पैसे की डिमांड करती थी.बदनामी के डर से व्यापारी पिछले तीन साल से उनकी सभी डिमांड पूरा करता आ रहा था.

हनीट्रैप में फंसे पति को ऐसे छुड़ा लाई भोपाल की 'सावित्री', वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने वालों को याद आ गई नानी
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bhopal's Savitri: राजधानी भोपाल में एक महिला ने मुसीबत में फंसे अपने पति के लिए सावित्री बन गई और उसने हनीट्रैप में फंसे अपने पति को बचाने के लिए वह बदमाशों से भिड़ गई. भोपाल की सावित्री ने मोबाइल फोन के जरिए हनीट्रैप में फंसाने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने वाले युवतियों के होश भी ठिकाने लगा दिए. 

मामला तीन साल पहले का है, जब हनीट्रैप गैंग की दो युवतियों ने राजधानी भोपाल के व्यापारी को दोस्ती के बहाने अपना शिकार बनाया. व्यापारी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान शातिर युवतियों ने व्यापारी के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख से अधिक रुपए ऐंठ लिए.

कारोबार की बिगड़ती स्थिति देख पत्नी भांप गई माजरा

रिपोर्ट के मुताबिक हनीट्रैप में फंसे पति की दशा देखकर पत्नी को माजरा समझ आ गया. पति का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसा ऐंठने वाले गैंग को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने प्लान बनाया. उसने व्यापारी पति को ब्लैकमेल कर पैसे की उगाही कर रही हनीट्रैंप गैंग की दोनों युवतियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया.

व्यापारी पति की आपबीती सुनकर पत्नी के होश उड़ गए

व्यापारी पति की अचानक गिरती आर्थिक से चिंताग्रस्त पत्नी ने पति से कारोबार की दुर्दशा के लिए सवाल किया तो व्यापारी पति ने जब आपबीती सुनाई पत्नी के होश उड़ गए. पति को हनीट्रैप के चंगुल से निकालने के लिए पत्नी ने सबकुछ भुलाकर पति को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाने के लिए सावित्री बनकर उनके आगे खड़ी हो गई.

हनीट्रैप गैंग में शामिल युवतियों ने व्यापारी के साथ आपत्तिजनक कुछ फोटो, वीडियो बनाए थे, जिन्हें वो व्हॉट्सएप पर शेयर करने की धमकी देकर वो बार-बार व्यापारी से पैसे की डिमांड करती थी.बदनामी के डर से व्यापारी पिछले तीन साल से उनकी सभी डिमांड पूरा करता आ रहा था.

पुलिस ने उगाही में शामिल युवती को किया गिरफ्तार

महिला थाने में मामले की शिकायत के बाद हरकत में आई महिला पुलिस ने हनीट्रैप गैंग की एक युवती को सुरेंद्र नगर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस की दबिश के बाद दूसरी युवती ने भी सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उनके पास से उगाही के ढाई लाख रुपए भी जब्त कर लिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 हनीट्रैप मोड्स ऑपरेंडी की पुलिस कर रही है जांच

 आपत्तिजनक वीडियो बनाकर व्यापारी से उगाही करने वाली दोनों युवतियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने दोनों युवतियों के मोबाइल फोन और डाटा सेविंग डिवाइस भी जब्त किया. पुलिस अब युवतियों से बरादम मोबाइल फोन और डेटा सेविंग डिवाइस को स्कैन के रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

पति को हनीट्रैप गैंग के चंगुल से बचाने वाली साहसी पत्नी ने जब पैसे की उगाही करने वाली युवतियों से संपर्क किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पत्नी मामले की शिकायत थाने में की और पुलिस ने जांच के बाद दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया.

वीडियो शेयर करने की धमकी देकर कर रही थी उगाही

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक हनीट्रैप गैंग में शामिल दोनों लड़कियों ने व्यापारी के साथ आपत्तिजनक कुछ फोटो, वीडियो बनाए थे, जिन्हें वो व्हॉट्सएप पर शेयर करने की धमकी देकर बार-बार व्यापारी से अलग-अलग तरह की डिमांड करती रही थी और बदनामी के डर से व्यापारी पिछले तीन साल से उनकी सभी डिमांड पूरा करता आ रहा था.

व्यापारी पत्नी को जान से मारने की मिली थी धमकी 

पति को हनीट्रैप गैंग के चंगुल से बचाने वाली पत्नी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया था कि जब उसने पैसे की उगाही करने वाली युवतियों से संपर्क किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत महिला थाने में की और पुलिस ने जांच और पड़ताल के बाद दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें-पैरोल पर छूटे युवक की दिनदहाड़े हत्या, बेखौफ होकर बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड की फायरिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com