विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2025

अब बैकफुट पर आए नक्सली! शांति वार्ता के लिए रखा एक और प्रस्ताव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा से की ये बड़ी मांग

Government Naxalite Talks: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सरकार को एक पत्र जारी कर शांति वार्ता के लिए एक महीने का युद्धविराम प्रस्ताव दिया है. नक्सलियों ने सुरक्षाबलों से एक महीने तक ऑपरेशन रोकने की मांग की है, ताकि वे वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधियों से मिल सकें.

अब बैकफुट पर आए नक्सली!  शांति वार्ता के लिए रखा एक और प्रस्ताव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा से की ये बड़ी मांग

Naxalite Peace Talks: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. कई नक्सली मारे जा रहे हैं. वहीं कई सरेंडर कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं. इस बीच सरकार की ओर से माओवादियों को शांति वार्ता का भी प्रस्ताव दिया गया है. इसे लेकर एक बार पिर नक्सल संगठन की ओर से प्रतिक्रिया आई है. नक्सलियों ने सरकार के नाम एक पत्र जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि वे वार्ता के लिए बेहतर माहौल चाहते हैं लिहाजा एक महीने का युद्ध विराम किया जाए.  

नक्सलियों के उत्तर पश्चिम सब ज़ोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश के नाम से जारी पत्र के अनुसार, उन्होंने गृहमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद जताया है. नक्सल नेता ने पत्र में शांति वार्ता को लेकर कहा, “मेरे पहले बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद. मेरी सुरक्षा गारंटी देते हुए मेरे इस कोशिश को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए भी धन्यवाद.

एक महीने तक ऑपरेशन पर रोक की मांग

उन्होंने आगे उसने लिखा है कि वार्ता के लिए हमारी तरफ़ से प्रतिनिधित्व के लिए नेतृत्वकारी कामरेडों से मिलना ज़रूरी है. इसलिए सरकार से मेरी अपील है कि एक महीने तक सशस्त्र बलों के ऑपरेशन पर रोक लगाई जाए. 

Latest and Breaking News on NDTV

‘अभी मैं एक विषय पर ध्यान दे रहा हूं'

नक्सलियों ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि वे फिलहाल भाजपा और कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनके खिलाफ दिए गए बयानों का जवाब नहीं दे रहे हैं. पत्र में कहा, “मेरे पहले बयान का प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा और कांग्रेस के लोगों द्वारा हमारे विरोध में किए गए बातों का अभी जवाब नहीं दे रहा हूं. अभी मैं एक विषय पर ध्यान दे रहा हूं.” 

ये भी पढ़ें- एक करोड़ से लेकर 50 हजार तक के इनाम वाले नक्सलियों की लिस्ट जारी, सभी 100 पदों के लिए राशि तय

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com