छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का मंगलवार 17 मार्च को 12वां दिन रहा. सदन में बजट अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के 5 साल में यह बात फेमस थी कि कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे कांग्रेसियों ने ठगा नहीं. उन्होंने अपनों को भी नहीं छोड़ा. आज वे सदन में नहीं हैं. गौठानों की स्थिति उनके वक्त देखकर बहुत दुख होता था. वहां शराब के लिए दो-दो काउंटर थे. आबकारी से राजस्व का इस वर्ष अनुमान 11 हजार करोड़ के आसपास है. ऐसा इसलिए हो पा रहा है क्योंकि हमने पारदर्शिता बरती. परीक्षाओं में भी धांधली उन्होंने की और अपने कुटुंबों को फायदा पहुंचाया. लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं टिका, यह शॉर्ट टर्म रिचार्ज था.
चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए थे
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलियों को खत्म करने की दिशा में हम बहुत आगे बढ़ चुके हैं. शांति और विकास के सपने को हम साकार कर रहे हैं. खनिज से बड़ी राशि पिछली सरकार के लोगों ने हजम कर ली. जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि उन लोगों के बंगलों तक पहुंची, जो पहले से ही चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए थे. कांग्रेस सरकार ने ट्रांजिट पास में गड़बड़ी की. हमने डीएमएफ के काम को पारदर्शी बनाया है. पहले कांग्रेस सरकार में कलेक्टरों को फोन किया जाता था.
7 साल के प्यार के लिए दो बहनों ने बदला धर्म, हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमियों से की शादी, नए नाम रखे
माफिया बेलगाम था और सरकार मस्त
हमारा प्रदेश प्रमुख ऊर्जा प्रदाता है
उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश प्रमुख ऊर्जा प्रदाता है. 30 हजार मेगावाट हमारी क्षमता है. कांग्रेस सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में 5 साल गंवाए. 32 हजार मेगावाट क्षमता की विभिन्न परियोजनाओं को लेकर हमारी सरकार ने एमओयू भी किए हैं. 28 लाख उपभोक्ताओं को हाल ही में बकाया पर छूट दी गई है.
Video: चेहरे पर चप्पलों की बरसात, जमकर चले लात घूसे, इस शक में युवक के साथ बीच सड़क पर बर्बरता
कांग्रेस को किसानों की चिंता नहीं थी
ई-ऑफिस प्रणाली भी अपनाई
उन्होंने कहा हमने इसमें कसावट लाई है, कई नवाचार किए हैं और ई-ऑफिस प्रणाली भी अपनाई है. हमारी सुशासन की सरकार है, जबकि कांग्रेस की कुशासन की सरकार थी. देश की जनता जानती है कि पिछले 3 चुनावों से कांग्रेस सत्ता सुख के लिए पवेलियन में बैठकर इंतजार कर रही है. कांग्रेस के 5 साल प्रदेश के युवाओं के लिए बुरे सपने की तरह थे. कांग्रेस सरकार ने सिस्टम में भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को बैठाया. हमारी सरकार में पारदर्शिता के साथ सभी परीक्षाएं हो रही हैं.