विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2024

Railways : यात्री कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ये 11 ट्रेनें हुई रद्द

Chhattisgarh Train Cancelled : रेलवे प्रशासन ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से होकर गुजरने वाली 11 ट्रेनों को रद्द कर यात्रियों को बड़ा झटका दिया है. ये ट्रेनें 25 सितंबर से 8 अक्टूबर 2024 तक रद्द रहेंगी. इसके अलावा, 2 ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है.

Railways : यात्री कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ये 11 ट्रेनें हुई रद्द
Railways : यात्री कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ये 11 ट्रेनें हुई रद्द

Indian Railways News : रेलवे प्रशासन ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से होकर गुजरने वाली 11 ट्रेनों को रद्द कर यात्रियों को बड़ा झटका दिया है. ये ट्रेनें 25 सितंबर से 8 अक्टूबर 2024 तक रद्द रहेंगी. इसके अलावा, 2 ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है. बता दें कि ये फैसला तमाम स्टेशनों में नई लाइन कमीशनिंग के कार्य के चलते लिया गया है. ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही यात्री बसों में भी भीड़ बढ़ गई है. भीषण गर्मी में लोग या तो बसोें में धक्के खाने को मजबूर हो रहे हैं या मजबूरी में उन्हें प्राइवेट गाड़ियों की बुकिंग करनी पड़ रही है. इससे लोगों की जेब पर भी असर पड़ रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बिलासपुर के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के स्टेशनों पर चलने वाली किन ट्रेनों को रद्द किया गया है. रेलवे की तरफ से यात्रियों को रद्द ट्रेनों और डाइवर्ट किए गए रूट्स की जानकारी के बाद सतर्क रहने की सलाह दी गई है. यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है :

जानिए रद्द ट्रेनों की लिस्ट

1. यशवंतपुर-कोरबा वेनगंगा एक्सप्रेस (12251) : 27 सितंबर, 1 और 4 अक्टूबर 2024 को रद्द
2. कोरबा-यशवंतपुर वेनगंगा एक्सप्रेस (12252) : 29 सितंबर, 3 और 6 अक्टूबर 2024 को रद्द
3. कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस (22647) : 25, 28 सितंबर, 2 और 5 अक्टूबर 2024 को रद्द
4. कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस (22648) : 23, 26, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर 2024 को रद्द
5. सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (07005) : 23 और 30 सितंबर 2024 को रद्द
6. रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (07006) : 26 सितंबर और 3 अक्टूबर 2024 को रद्द
7. हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (07051) : 28 सितंबर और 5 अक्टूबर 2024 को रद्द
8. रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (07052) : 1 और 8 अक्टूबर 2024 को रद्द
9. पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (03253) : 23, 25, 30 सितंबर और 2 अक्टूबर 2024 को रद्द
10. हैदराबाद-पटना एक्सप्रेस (07255) : 25 सितंबर और 2 अक्टूबर 2024 को रद्द
11. सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस (07256) : 27 सितंबर और 4 अक्टूबर 2024 को रद्द

इन ट्रेनों के बदले गए रूट

1. दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (17008) : 1 अक्टूबर 2024 को पेद्दपल्ली-निजामाबाद मार्ग से चलेगी.
2. रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (07052) : 24 सितंबर 2024 को पेद्दपल्ली-निजामाबाद मार्ग से चलेगी.

देरी से चलने वाली ट्रेन 

1. रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (17006) : 6 अक्टूबर 2024 को 2 घंटे की देरी से रवाना होगी.

ये भी पढ़ें : 

Indian Railways: यात्री कृपया ध्यान दें ! मुंबई में 36 घंटे रहेगा मेगा ब्लॉक, करीब हजार ट्रेनें रद्द

यात्रियों ने सुनाई तकलीफ

वहीं, रेलवे के इस फैसले से कुछ यात्री नाराज नजर आए. इन ट्रोंनों से सफर करने वाले यात्रियों कहा कि बार-बार ट्रेनों के रद्द और रूट डायवर्ट होने से उनकी दिक्कतें काफी बढ़ गई है. हालत ये है कि उन्हें जाना होता कहीं और रेलवे पहुंचा कहीं देती है. इससे बहुत ज्यादा मानसिक और आर्थिक वेदना झेलनी पड़ रही है. परेशानी को लेकर लोगों का कहना है कि इंटरलॉकिंग और लाइन कमीशनिंग के कार्य पहले भी होते रहे हैं, लेकिन तब ट्रेनें कैंसिल नहीं की जाती थी. लोगों ने कहा कि रेलवे ने यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया है जबकि कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ियां पूरे दिन इसी रूट पर दौड़ रहीं हैं.

ये भी पढ़ें : 

Indian Railways : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! 11 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बिलासपुर की 8 ट्रेनें रद्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com