विज्ञापन

VIDEO: बंदूक पर डिस्को... कांग्रेस विधायक का प्रतिनिधि कुर्सी पर बैठकर फायर करता रहा, डांसर नाचती रही 

दतिया जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के प्रतिनिधि दारा सिंह कमरिया नजर आ रहे हैं. वे हाथ में बंदूक लहाराते हुए फायर कर रहे हैं और डांसर को नचा रहे हैं.

VIDEO: बंदूक पर डिस्को... कांग्रेस विधायक का प्रतिनिधि कुर्सी पर बैठकर फायर करता रहा, डांसर नाचती रही 

मध्य प्रदेश के दतिया जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक डांसर नाच रही है और एक व्यक्ति बंदूक से दनादन फायर किए जा रहे है. वीडियो सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के प्रतिनिधि दारा सिंह कमरिया नजर आ रहे हैं. वे हाथ में बंदूक लहाराते हुए और फायर करते हुए बार डांसर से डांस करा रहे हैं. 

जानकारी के अनुसार, दारा सिंह कमरिया दतिया शासकीय महाविद्यालय में विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. विधायक के अधिकांश कार्यक्रमों और  संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन अक्सर वही करते है. ऐसे में फायरिंग के साथ डांसर को नचाने का वीडियो सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या पुलिस लेगी एक्शन?  

बता दें कि दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. पिछले एक महीने में पुलिस ने ऐसे मामलों में एक दर्जन से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की है. साथ ही कई लोगों से सोशल मीडिया पर माफी भी मंगवाई गई या फिर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की गई है. पुलिस की सख्ती के बीच विधायक प्रतिनिधि दारा सिंह का   वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस इस मामले में भी समान कार्रवाई करेगी.

सीहोर के सेठ जुम्मालाल की कर्जदार ब्रिटिश सरकार, 109 साल पहले दिए 35 हजार, अब पोता करेगा वसूली; कौन है रूठिया परिवार?

Latest and Breaking News on NDTV

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close