विज्ञापन

नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले 37 वर्षीय  युवक को 20 साल की सजा, चार साल बाद आया फैसला

सतना में करीब चार साल पहले हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी युवक को 20 साल की सजा सुनाई है. युवक ने गोदाम में बंद कर पीड़िता के साथ ज्यादती की थी.

नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले 37 वर्षीय  युवक को 20 साल की सजा, चार साल बाद आया फैसला

सतना जिले के उचेहरा में करीब चार साल पहले हुए जघन्य और सनसनीखेज मामले में कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया. सदाशिव दॉगोडे विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) द्वितीय अपर सत्र न्यायालय उचेहरा ने अभिषेक ताम्रकार (37), निवासी वार्ड क्रमांक 5 उचेहरा, को धारा 376(3) भादसं के तहत 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई. साथ ही दोषी पर  5 हजार रुपये अर्थदंड, धारा 342 भादवि के तहत एक वर्ष के सश्रम कारावास और 1 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है. दोषी पाए गए युवक ने नाबालिग को गोदाम में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था. मामले में राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो एक्ट)/एडीपीओ विनोद प्रताप सिंह ने प्रभावी पैरवी की. 

सीहोर के सेठ जुम्मालाल की कर्जदार ब्रिटिश सरकार, 109 साल पहले दिए 35 हजार, अब पोता करेगा वसूली; कौन है रूठिया परिवार?

मीडिया प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, घटना 13 फरवरी 2022 की शाम लगभग 5 बजे की है. पीड़िता जो उस समय कक्षा 9 की छात्रा थी, घर से बिस्किट लेने मेन रोड स्थित दुकान गई थी. वापसी के दौरान लगभग 5:15 बजे अभिषेक ताम्रकार (37) ने उसे अपने किराए के गोदाम के सामने रोका और जबरन अंदर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और गोदाम में बंद कर फरार हो गया.

पीड़िता ने गोदाम की सीढ़ियों से छत पर पहुंचकर शोर मचाया, इसके बाद उसकी मां ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और गोदाम का दरवाजा खुलवाकर पीड़िता को बाहर निकाला. प्रारंभिक उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा ले जाया गया, जहां महिला चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया.

7 नाम, एक चेहरा... रेडिकल छात्र से रेड कमांडर तक, जानें जंगल के 'भूत' देवजी की असल कहानी

23 गवाहों के हुए बयान 

प्रकरण में थाना उचेहरा में अपराध क्रमांक 131/22 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई. अनुसंधान के दौरान साक्ष्य संकलित कर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए. अभियोजन पक्ष ने 23 साक्षियों का परीक्षण कराया. करीब चार साल चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई.  

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close