विज्ञापन

NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा

Gwalior Bhind Etawah Highway: NHAI के अधिकारियों ने बताया कि NH‑719 फोर लेन उन्नयन परियोजना क्षेत्र को आधुनिक, तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सड़क नेटवर्क प्रदान करेगी. ब्लैक स्पॉट उन्मूलन, बायपास निर्माण और उच्च गुणवत्ता की सड़क व्यवस्था से यात्रियों और वाहन चालकों को बड़ा लाभ मिलेगा. यह परियोजना ग्वालियर-भिंड-इटावा मार्ग को क्षेत्रीय विकास की नई धुरी के रूप में स्थापित करेगी.

NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा
NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा

NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग (Gwalior Bhind Etawah Highway NH‑719) के फोर लेन उन्नयन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए परियोजना की Detailed Project Report (DPR) अब अंतिम चरण में पहुँच गई है. NHAI इस मार्ग को आधुनिक, सुरक्षित और उच्च क्षमता वाली फोर लेन सड़क में बदलने की तैयारी में है. हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस परियोजना का जिम्मा NHAI को सौंपा है. मध्यप्रदेश में कनेक्टिविटी और सड़क अवसंरचना को मजबूत करने हेतु यह पहल ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास के लिए निर्णायक साबित होगी.

NHAI Projects in MP: मध्य प्रदेश में NHAI के प्रोजेक्ट

NHAI Projects in MP: मध्य प्रदेश में NHAI के प्रोजेक्ट

यातायात दबाव, ब्लैक स्पॉट और बायपास पर विशेष फोकस

DPR में वर्तमान और भविष्य के यातायात का आकलन, शहरों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव, सड़क सुरक्षा से जुड़े खतरे और ब्लैक स्पॉट्स का समाधान शामिल है. इस परियोजना के तहत आवश्यक बायपास निर्माण, लेन एलाइनमेंट सुधार, उन्नत साइनज, क्रैश बैरियर, रोड मार्किंग जैसे आधुनिक सुरक्षा उपाय प्रस्तावित किए गए हैं. DPR स्वीकृति के बाद भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी और आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की योजना है.

NHAI Projects in MP: मध्य प्रदेश में NHAI के प्रोजेक्ट्स

NHAI Projects in MP: मध्य प्रदेश में NHAI के प्रोजेक्ट्स

यात्रा समय घटेगा, सुरक्षा और कनेक्टिविटी बढ़ेगी

NH‑719 की कुल लंबाई लगभग 117 किमी है, जहाँ प्रतिदिन करीब 20,000 वाहन गुजरते हैं. मार्ग को 2-लेन से फोर लेन में अपग्रेड करने से यात्रा समय कम होगा, ट्रैफिक जाम घटेगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी दुर्घटना संभावित स्थानों का उन्मूलन होगा, शहरों में भारी वाहनों का प्रवेश कम होने से प्रदूषण और भीड़भाड़ घटेगी. यह मार्ग मध्यप्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापारिक संपर्क कड़ी है. उन्नयन के बाद लॉजिस्टिक्स, कृषि उत्पाद परिवहन, व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी.

आर्थिक और क्षेत्रीय विकास को नई गति

फोर लेन अपग्रेड से ईंधन बचत, परिवहन लागत में कमी, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा, पर्यटन और रोजगार में वृद्धि जैसे प्रत्यक्ष लाभ मिलेंगे. NHAI ने कहा कि यह परियोजना ग्वालियर–चंबल क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और अवसंरचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें : Water Conservation: जल संकट का देसी फॉर्मूला; कोरिया का 5% मॉडल अब पूरे भारत में लागू होने की तैयारी

यह भी पढ़ें : CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; 33,018 भवन निर्माण मंजूर, 3 साल में सिर्फ 2 पूर्णता प्रमाण पत्र, TNCP भ्रष्टाचार

यह भी पढ़ें : CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 100 करोड़ का बजट मिला

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Bhopal Visit: भोपाल दौरे पर राहुल गांधी; घायल ऑटो ड्राइवर से मिलने के लिए रुकवाया काफिला

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close