विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2024

Viral Video: दबंग परिवार की महिलाओं ने मां और दिव्यांग बेटी को पीटा, खेत में चीखती रही पीड़िता

Sheopur Viral Video: श्योपुर के कुंड हवेली गांव में दबंग परिवार की करीब 6 महिलाओं ने मां और दिव्यांग बेटी को खेत में ही बुरी तरह पीटा है. इस दौरान पीड़िता चीखती रही. मिली जानकारी के अनुसार, खेत की जुताई को लेकर ये विवाद हुआ था.सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है.

Viral Video: दबंग परिवार की महिलाओं ने मां और दिव्यांग बेटी को पीटा, खेत में चीखती रही पीड़िता
Viral Video: दबंग परिवार की महिलाओं ने मां और दिव्यांग बेटी को पीटा, खेत में चीखती रह गई पीड़िता.

MP News In Hindi: मध्य प्रदेश के श्योपुर में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला और उसकी दिव्यांग बेटी से गांव में रहने वाले एक दबंग परिवार की कुछ महिलाओं ने बेरहमी से मारपीट की. दबंग परिवार की 5-6 महिलाओं द्वारा मां-बेटी की मारपीट किए जाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.ये घटना कुंड हवेली गांव की है.

डरी हुई है पीड़िता

मारपीट का वीडियो देहात थाना इलाके के कुंड हवेली गांव है. दरअसल, कुंड हवेली गांव में मारपीट का शिकार हुई महिला अपनी दिव्याग  बेटी को लेकर अपने खेत पर जुताई करवाने पहुंची थी, और खेत पर ट्रैक्टर से जुताई की तैयारी करने में लगी थी.

ये भी पढ़ें- हाईवे में कदम-कदम पर खड़े हो रहे मौत के वाहन, न इंडिकेटर, न रेडियम पट्टी फिर कैसे रुकेंगे हादसे?

खेत जोतने से रोकने लगी

इस दौरान जमीन के विवाद को लेकर गांव के दबंग परिवार की कुछ महिलाओं ने विवाद खड़ा कर दिया. झगड़ा होने लगा.  महिला और उसकी बेटी को खेत जोतने से रोकने लगी, तो वहीं पीड़ित महिला और उसकी बेटी ने विरोध किया. ये विरोध दबंग के परिवार को नागवार गुजरा. दबंग परिवार की महिलाओं ने खेत पर ही पीड़ित मां और उसकी दिव्यांग बेटी को बेरेहमी से पीटना शुरू कर दिया. दबंग परिवार की महिलाओं का मां,बेटी से मारपीट करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- लाडली बहना ने भैया शिवराज से की ये फरियाद, तो केंद्रीय मंत्री ने फौरन बजा दी कलेक्टर की घंटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com