विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2026

बिलासपुर और खेरागढ़ में फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, दूर से दिखाई दे रही लपटें, काबू पाने में जुटी दमकल की टीमें

Bilaspur News: छत्तीसढ़ के बिलासपुर जिले के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लग गई. यह आग पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में लगी है. अनव इंडस्ट्री में रखे केमिकल के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. 

बिलासपुर और खेरागढ़ में फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, दूर से दिखाई दे रही लपटें, काबू पाने में जुटी दमकल की टीमें

छत्तीसढ़ के बिलासपुर जिले के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लग गई. यह आग पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में लगी है. अनव इंडस्ट्री में रखे केमिकल के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की सूचना पर तत्काल दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काबू पाने के प्रयास शुरू किए.

घटना से तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है. फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद हैं. आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं.  

खैरागढ़ की केमिकल फैक्ट्री में भी लगी आग

इधर, प्रदेश के खैरागढ़ जिले के जालबांधा के मोहंदी की जया केमिकल फैक्ट्री (Jaya Chemical Factory Fire) में भी आग लग गई. आग इतनी भीषण है कि कई मीटर तक ऊंची लपटें उठ रही हैं. दमकल की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. घुमका थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आग कैसे लगी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है. अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं है. आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें... 

CG Assembly Budget Session: 24 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले- इस बार नई थीम

लुंगी पहनकर 10KM पैदल चले विधायक... आजादी के बाद पहली बार दंतेवाड़ा के गांव में पहुंचे, दी बड़ी सौगातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close