विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2024

Sidhi News: ये कैसा परीक्षा परिणाम! 1250 में से 900 छात्राएं हुईं फेल... अधिकांश को मिले शून्य नंबर...

छात्राओं की नारेबाजी करने के बीच यहां एसडीएम नीलेश शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन छात्राएं और भी तेजी के साथ नारेबाजी करने लगी और कलेक्टर से मिलने की जिद पर अड़ गईं.

Sidhi News: ये कैसा परीक्षा परिणाम! 1250 में से 900 छात्राएं हुईं फेल... अधिकांश को मिले शून्य नंबर...
परीक्षा परिणाम देखकर सभी हैरान हो गए हैं

Madhya Pradesh News: शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी (Sidhi) के बीए और बीएससी प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम आ गया है, लेकिन इस परिणाम ने सभी को हैरान कर दिया है. यहां 1250 छात्राओं में से करीब 900 छात्राएं फेल हो गई हैं. इसमें भी आश्चर्य की बात ये है कि अधिकांश छात्राओं को शून्य नंबर मिले हैं. इस परीक्षा परिणाम को लेकर महाविद्यालय की छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंच गई, और प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गईं. इस दौरान छात्राओं द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर नारेबाजी भी की गई. 

मौके पर पहुंचे एसडीम तो भड़क गई छात्राएं

छात्राओं की नारेबाजी करने के बीच यहां एसडीएम नीलेश शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन छात्राएं और भी तेजी के साथ नारेबाजी करने लगी और कलेक्टर से मिलने की जिद पर आ गई. उपस्थित अन्य अधिकारियों -कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया. अपने खराब परीक्षा परिणाम से नाराज छात्राओं ने किसी की नहीं सुनी.

कलेक्टर ने छात्राओं को चेंबर में बुलाकर किया चर्चा

हालातों को देख जिला कलेक्टर साकेत मालवीय ने छात्राओं को चेंबर में बुलाकर उनसे चर्चा की और खराब परीक्षा परिणाम के संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल से बात की. कलेक्टर ने समस्या समाधान के लिए पहल करने का आश्वासन दिया गया है.

ये भी पढ़ें Khargone: सरकार ने नहीं सुनी तो लोगों ने चंदा इकट्ठा कर खुद बना दिया पुल, अब परिक्रमा हुई आसान, ये है पूरा मामला 

एक विषय की 2600 परीक्षा शुल्क

छात्राओं ने कहा कि बीए प्रथम और बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राएं पर्यावरण और योगा विषय में फेल हो गई हैं. इसके बाद पुनः एक विषय का परीक्षा शुल्क 2600 निर्धारित है. ऐसे में हरिजन, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग सहित अन्य वर्ग की छात्राएं इस फीस को कैसे भर पाएंगी ये एक बड़ा सवाल है. छात्राओं की मांग है कि परीक्षा परिणाम में उत्तर पुस्तिकाओं को दुबारा चेक किया जाए, जिससे परीक्षा परिणाम सुधर सके.

ये भी पढ़ें Corn Benefits: कैंसर से लेकर इन बीमारियों से बचाता है मक्का, डायटीशियन ने बताए इसके फायदे... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com