विज्ञापन

उज्जैन सड़क चौड़ीकरण विवाद; रहवासियों की आंखों में आंसू, BJP विधायक ने आंदोलन और इस्तीफे को लेकर दिया बड़ा बयान

Ujjain Road Widening Controversy: उज्जैन में पिपलीनाका-गढ़कालिका-भेरूगढ़ रोड चौड़ीकरण के विरोध में भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा आंदोलन और इस्तीफे की चेतावनी. 400 मकान प्रभावित, रहवासी आक्रोशित.

उज्जैन सड़क चौड़ीकरण विवाद; रहवासियों की आंखों में आंसू, BJP विधायक ने आंदोलन और इस्तीफे को लेकर दिया बड़ा बयान
Ujjain News: उज्जैन सड़क चौड़ीकरण विवाद; रहवासियों के आंखों में आंसू, BJP विधायक ने आंदोलन और इस्तीफे को लेकर दिया बड़ा बयान

Ujjain Road Widening Controversy: उज्जैन में सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) की तैयारी के तहत पिपलीनाका और गढ़कालिका से भेरूगढ़ तक सड़क को 30 मीटर चौड़ा करने की योजना ने विवाद का रूप ले लिया है. नगर निगम द्वारा नोटिस बांटते ही क्षेत्र में उबाल आ गया और रहवासियों ने भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के आगर रोड स्थित कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद भाजपा विधायक भी लोगों के समर्थन में सामने आ गए और चेतावनी दी कि यदि मकानों को तोड़कर जबरन चौड़ीकरण किया गया तो वे इस्तीफा देकर आंदोलन करेंगे.

Road Widening Protest Ujjain: बीजेपी विधायक की चेतावनी

Road Widening Protest Ujjain: बीजेपी विधायक की चेतावनी

“जनभावना का सम्मान नहीं तो विधायक रहने का क्या मतलब”

विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि पहली बार उन्हें पिपलीनाका क्षेत्र का दर्द समझ आया है. चौड़ीकरण की मौजूदा योजना के तहत लगभग 400 मकान प्रभावित हो रहे हैं, जिनमें कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास दूसरा ठिकाना नहीं है. जैन ने कलेक्टर से बात कर सुझाव दिया कि सड़क चौड़ी की जाए, जनता इसके पक्ष में है, लेकिन दोनों ओर फुटपाथ न बनाए जाएं, जिससे अधिकांश मकान बच सकते हैं. उन्होंने कहा-“अगर समस्या हल नहीं हुई तो जनता के साथ आंदोलन करूँगा. जनभावना का सम्मान नहीं होता तो विधायक रहने का क्या अर्थ?”

Road Widening Protest Ujjain: विरोध प्रदर्शन

Road Widening Protest Ujjain: विरोध प्रदर्शन

“घर बचे तो सड़क बनाए, नहीं तो आत्मदाह करेंगे” : रहवासी 

चौड़ीकरण से प्रभावित पिपलीनाका निवासी इंदर सिंह रघुवंशी ने कहा कि क्षेत्र में गरीब परिवार रहते हैं. उन्होंने छोटा‑मोटा घर बनाकर किसी तरह जिंदगी खड़ी की है. रहवासियों ने साफ कहा कि उन्हें 30 मीटर सड़क से आपत्ति नहीं, लेकिन मकान बचाने के उपाय होने चाहिए. अगर प्रशासन ने बात नहीं मानी, तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगे. भेरवगढ़ मार्ग के निवासी डाॅ ओपी विष्णु का कहना है कि चौड़ीकरण जरूरी है, लेकिन 30 मीटर सड़क बनने पर कुछ भी नहीं बचेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि विधायक सीएम से इस पर गंभीर बात करेंगे.

Road Widening Protest Ujjain: गाड़ी के सामने प्रदर्शन

Road Widening Protest Ujjain: गाड़ी के सामने प्रदर्शन

नोटिस से बढ़ा तनाव, महिलाएं रोती रहीं; वृद्ध गाड़ी के सामने लेट गए

नगर निगम ने मंगलवार को क्षेत्र के कई भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर प्रभावित हिस्सों को 7 दिन में खाली करने के लिए कहा है. इन नोटिसों के बाद लोगों में अफरा‑तफरी मच गई, क्योंकि कई मकानों में केवल 10–20 फीट भाग ही बच रहा है. पूरा इलाका मातम जैसे माहौल में डूब गया. घेराव के दौरान कई महिलाएँ बिलखती रहीं, जबकि एक वृद्ध विरोध में विधायक की गाड़ी के सामने लेट गए.

यह भी पढ़ें : Bulldozer Action Ujjain: उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई; महंत के आश्रम में बनी होटल ढही

यह भी पढ़ें : Death in a Train Washroom: ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की रहस्यमयी मौत, जावरा में दरवाज़ा तोड़कर निकाला शव

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : MP Cabinet Expansion: मोहन कैबिनेट का विस्तार जल्द; MP में किन मंत्रियों की होगी एंट्री, किसकी होगी छुट्‌टी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close