विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2026

Death in a Train Washroom: ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की रहस्यमयी मौत, जावरा में दरवाज़ा तोड़कर निकाला शव

Death in a Train Washroom: कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में जज की पत्नी उषा चौहान की वॉशरूम में मौत. निंबाहेड़ा से लेकर मंदसौर तक तलाश, जावरा में दरवाज़ा तोड़कर शव निकाला गया.

Death in a Train Washroom: ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की रहस्यमयी मौत, जावरा में दरवाज़ा तोड़कर निकाला शव
Death in a Train Washroom: ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की रहस्यमयी मौत, जावरा में दरवाज़ा तोड़कर निकाला शव

Death in a Train Washroom: जावरा से गुजर रही कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (17606) में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यात्रा के दौरान निंबाहेड़ा के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान की पत्नी उषा चौहान की मौत ट्रेन के वॉशरूम में ही हो गई. लंबे समय तक बाहर नहीं आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा आने से पहले वे वॉशरूम गई थीं, कई स्टेशनों पर तलाश के बाद जावरा में मौत का राज खुला.

Death in a Train Washroom: जज की पत्नी

Death in a Train Washroom: जज की पत्नी

फोन पर बताया : “मैं वॉशरूम जा रही हूं”

जानकारी के मुताबिक जज राजकुमार चौहान अपनी पत्नी के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा लौट रहे थे, लेकिन दोनों अलग‑अलग कोच में बैठे थे.
निंबाहेड़ा पहुंचने से पहले उषा चौहान ने फोन पर पति को बताया कि वे वॉशरूम जा रही हैं. जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी, तो जज महोदय प्लेटफॉर्म पर उतरकर पत्नी का इंतजार करते रहे. काफी देर तक बाहर न आने पर उन्हें चिंता हुई और उन्होंने तुरंत जीआरपी को सूचना दी.

Death in a Train Washroom: पुलिस की जांच

Death in a Train Washroom: पुलिस की जांच

सीसीटीवी खंगाले, फिर भी नहीं मिलीं; मंदसौर में भी नहीं खुला दरवाज़ा

सूचना मिलते ही जीआरपी टीम सक्रिय हुई और निंबाहेड़ा स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. इसमें स्पष्ट हुआ कि उषा चौहान ट्रेन से उतरी ही नहीं थीं. इसके बाद ट्रेन को मंदसौर में रुकवाया गया, जहां वॉशरूम का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं खुला. स्थिति गंभीर होने पर ट्रेन को आगे रतलाम जिले के जावरा स्टेशन पर रुकवाया गया.

Death in a Train Washroom: जज की पत्नी का शव ले जाते हुए

Death in a Train Washroom: जज की पत्नी का शव ले जाते हुए

जावरा में तोड़ा गया दरवाज़ा; अंदर बेहोश मिलीं महिला

जावरा में पुलिस ने वॉशरूम का दरवाज़ा तोड़ा. अंदर उषा चौहान बेहोश अवस्था में पड़ी थीं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में महिला की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई गई है. वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार किया, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें : Viral Video: रतलाम मेडिकल कॉलेज में फिर विवाद, स्टूडेंट्स को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप

यह भी पढ़ें : Khandwa Road Accident: मुंदी के सरकारी अस्पताल में ‘3 इडियट्स' जैसा सीन, बाइक सहित इमरजेंसी में पहुंचे युवक

यह भी पढ़ें : MP Cabinet Expansion: मोहन कैबिनेट का विस्तार जल्द; MP में किन मंत्रियों की होगी एंट्री, किसकी होगी छुट्‌टी

यह भी पढ़ें : MP Politics: 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद माला और साफा पहनेंगे 'राहुल' भैया; देखिए संकल्प का वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com