विज्ञापन

Bulldozer Action Ujjain: उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई; महंत के आश्रम में बनी होटल ढही

Ujjain Encroachment Action: उज्जैन नगर निगम ने सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण‑विरोधी अभियान के तहत महंत के आश्रम में बनी होटल सहित साधु‑संतों के चार निर्माण ढहे. कुल 127 अतिक्रमण चिह्नित, पहले चरण में 5 पर कार्रवाई की गई.

Bulldozer Action Ujjain: उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई; महंत के आश्रम में बनी होटल ढही
Bulldozer Action Ujjain: उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई; महंत के आश्रम में बनी होटल ढही

Ujjain Encroachment Action: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों (Simhastha 2028 Preparations) को लेकर उज्जैन नगर निगम (Ujjain Municipal Corporation) प्रशासन ने बुधवार से सिंहस्थ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण‑विरोधी अभियान (Illegal Construction Demolition) शुरू कर दिया. अभियान के पहले ही दिन साधु‑संतों के चार टीन शेड, निर्माणाधीन ढांचे और एक लग्जरी होटल पर बुलडोजर (Mahant Ashram Hotel Demolished) चलाया गया. निगम का कहना है कि सिंहस्थ से पूर्व सभी अवैध निर्माण हटाना अनिवार्य है, इसलिए कार्रवाई में तेजी लाई जा रही है.

Ujjain Encroachment Action: उज्जैन में धार्मिक स्थलों पर अवैध निर्माण कार्रवाई

Ujjain Encroachment Action: उज्जैन में धार्मिक स्थलों पर अवैध निर्माण कार्रवाई

लालपुर और नरसिंह घाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

सुबह नगर निगम की टीम ने लालपुर स्थित स्वामी संदीपेंद्र आश्रम और नरसिंह घाट क्षेत्र में स्थित श्री क्षत्रिय कलोता समाज पारमार्थिक न्यास तथा अखिल भारतीय चंद्रवंशी समाज आश्रम में बने निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की. टीम ने आश्रम परिसरों में बने अवैध ढांचों और टीन शेड को ध्वस्त किया. इसके बाद दोपहर में भूखी माता मंदिर के सामने स्थित महामंडलेश्वर इंद्र देव सरस्वती के आश्रम के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलाया गया.

Ujjain Encroachment Action: उज्जैन अतिक्रमण कार्रवाई

Ujjain Encroachment Action: उज्जैन अतिक्रमण कार्रवाई

शाम को लग्जरी होटल भी गिराया गया

देर शाम कार्रवाई नर्सिंग घाट के पास स्थित शंकराचार्य मठ चौराहा क्षेत्र तक पहुंची, जहाँ पूर्णानंद महाराज के आश्रम में बनी एक लग्जरी होटल को अवैध मानते हुए ध्वस्त कर दिया गया. निगम टीम के अनुसार यह निर्माण सिंहस्थ क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध था.

127 अतिक्रमणों की सूची तैयार, पहले चरण में 5 पर कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सिंहस्थ क्षेत्र में कुल 127 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं. चूँकि सिंहस्थ 2028 में अब कम समय बचा है, प्रशासन सभी अनधिकृत निर्माण जल्द हटाने की तैयारी में है. निगम के अपर आयुक्त संतोष टैगोर ने बताया कि 5 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई है और बाकी मामलों में भी जल्द कार्रवाई होगी.

निगम‑प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई जारी

सिंहस्थ क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम और जिला प्रशासन का संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा. प्रशासन ने साफ किया है कि निर्माणाधीन या स्थायी किसी प्रकार कोई भी अवैध ढांचा नहीं छोड़ा जाएगा. हालिया कार्रवाई में आश्रमों के अवैध हिस्सों, टीन शेड और निर्माणाधीन ढांचों को मशीनरी की मदद से हटाया गया.

यह भी पढ़ें : Bulldozer Action: इंदौर के रावजी बाजार में गरजा नगर निगम का बुलडोजर; 21 मकानों पर हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें : NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा

यह भी पढ़ें : Naxalites Surrendered in Kanker: कांकेर में DVCM मल्लेश और रानू पोडियाम का आत्मसमर्पण; नक्सलियों को बड़ा झटका

यह भी पढ़ें : Mahakal Temple VIP Visit: महाकाल की शरण में राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे, कहा- बाबा महाकाल से...

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close